फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2022 Kawasaki KLX450R launched in India know price features specifications kawasaki bikes in india

Kawasaki KLX450R 2022: भारत में कावासाकी की नई डर्ट बाइक लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Sat, 18 Dec 2021 01:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

Kawasaki India (कावासाकी इंडिया) ने देश में नई 2022 KLX450R डर्ट बाइक लॉन्च कर दी है। नई ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
2022 Kawasaki KLX450R launched in India know price features specifications kawasaki bikes in india
2022 Kawasaki KLX450R - फोटो : Kawasaki

विस्तार

Kawasaki India (कावासाकी इंडिया) ने देश में नई 2022 KLX450R डर्ट बाइक लॉन्च कर दी है। नई ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत पर यह बाइक अपने पिछले मॉडल की तुलना में 50,000 रुपये महंगी हो गई है।
विज्ञापन


डिलीवरी
नई बाइक की डिलीवरी साल 2022 के पहले महीने में शुरू होने वाली है। नई KLX450R अपने पिछले मॉडल की तरह ही CBU (पूरी तरह से निर्मित इकाई) के रूप में भारत में आती है।
विज्ञापन


क्या हुए बदलाव
वार्षिक अपडेट के साथ कावासाकी KLX450R मोटरसाइकिल को नए लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके साथ-साथ बाइक में नए डिकेल्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि उसने बेहतर लो-एंड टॉर्क के लिए पावरट्रेन में मामूली अपडेट भी किया है। मोटरसाइकिल में किए गए अन्य अपडेट में सस्पेंशन में भी बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन और पावर
नई कावासाकी KLX450R में पहले की तरह 449cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन अब बेहतर लो-एंड टॉर्क देता है और उसी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस पावरट्रेन को एक हल्के वजन वाले पेरिमीटर फ्रेम के अंदर रखा गया है।

सस्पेंशन
सस्पेंशन के लिए बाइक के फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक दिया जाता है। ब्रेकिंग के लिए, दोनों तरफ पेटल-टाइप डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में रेनथल एल्युमीनियम हैंडलबार स्टैंडर्ड और एक छोटा डिजिटल कंसोल भी है।


लाएगी तीन नई बाइक
इस बीच, कावासाकी ने हाल ही में 2022 के आखिर से पहले बाजार में तीन नई इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड बाइक लॉन्च करने की अपनी योजना का एलान किया है। मोटरसाइकिल निर्माता ने दावा किया कि वह 2035 तक अपने ज्यादातर मॉडल्स को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड में बदलने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed