{"_id":"632eb039e0a0cf6ce00c1a1f","slug":"2022-aerox-155-monster-energy-yamaha-motogp-edition-launched-in-india-know-price-features-specs-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamaha: AEROX 155 स्कूटर का मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha: AEROX 155 स्कूटर का मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Sat, 24 Sep 2022 12:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:52 PM IST
सार
2022 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन लाइन-अप की हालिया शुरुआत के बाद, 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड अभियान के तहत, India Yamaha Motor Pvt. Ltd. (इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड) ने शनिवार को AEROX 155 के Monster Energy Yamaha MotoGP एडिशन को लॉन्च किया।
विज्ञापन
2022 AEROX 155 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition
- फोटो : Yamaha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2022 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन लाइन-अप की हालिया शुरुआत के बाद, 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड अभियान के तहत, India Yamaha Motor Pvt. Ltd. (इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड) ने शनिवार को AEROX 155 के Monster Energy Yamaha MotoGP एडिशन को लॉन्च किया। इस मैक्सी-स्पोर्ट्स स्कूटर के MotoGP एडिशन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,41,300 रुपये है। यह भारत में सभी प्रीमियम ब्लू स्क्वायर आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
क्या है खास
मॉन्स्टर एनर्जी Yamaha MotoGP M1 मोटरसाइकिल के कलर स्कीम से प्रभावित, AEROX 155 को पूरे ब्लैक कलर ट्रीटमेंट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ-साथ Yamaha MotoGP ब्रांडिंग के साथ वाइजर, फ्रंट एप्रन, फ्रंट मडगार्ड, साइड पैनल, रियर पैनल और 'X' सेंटर मोटिफ मिलता है।
इंजन और पावर
AEROX 155 में एक न्यू जेनरेशन का 155cc ब्लू कोर इंजन मिलता है जो वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) से लैस है। सीवीटी ट्रांसमिशन से जुड़ा, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4-वाल्व इंजन 8,000 rpm पर 15 PS का अधिकतम पावर आउटपुट और 6,500 rpm पर 13.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
फीचर्स
AEROX 155 के अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें VVA के साथ लिक्विड-कूल्ड इंजन, सिंगल चैनल ABS, चौड़े 140mm रियर टायर के साथ 14-इंच के पहिए, ब्लूटूथ इनेबल्ड Y-कनेक्ट एप, LED हेडलाइट / LED टेललाइट, 24.5 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, एक्सटर्नल फ्यूल ढक्कन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी का कहना है कि यामाहा का प्रॉडक्ट रेंज यामाहा रेसिंग की वैश्विक भावना को पूरा करने वाले दोपहिया वाहनों की पेशकश करने की यामाहा की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उत्साही मोटोजीपी प्रशंसकों और ग्राहकों के बीच अपने जुड़ाव को गहरा करने के लिए, यामाहा भविष्य में भी मोटोजीपी प्रेरित संस्करणों की पेशकश जारी रखेगी।