फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 honda cb150r streetfire revealed launched in Indonesia and Malaysia honda cb150r streetfire special edition 2021 honda cb150r streetfire price honda bikes new launch 2021

2021 Honda CB150R Streetfire: नेकेड स्ट्रीटफाइटर मॉडल को नए अवतार में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 07 May 2021 08:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 May 2021 08:02 PM IST
सार

नई Honda CB150R StreetFire (होंडा CB150R स्ट्रीटफायर) में होंडा ने डिजाइन और इक्यूप्मेंट्स के लिहाज से मोटरसाइकिल को काफी अहम अपडेट्स दिए हैं। 

विज्ञापन
2021 honda cb150r streetfire revealed launched in Indonesia and Malaysia honda cb150r streetfire special edition 2021 honda cb150r streetfire price honda bikes new launch 2021
2021 Honda CB150R Streetfire - फोटो : Honda

विस्तार

Honda CB150R बाइक दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजार में हमेशा से एक लोकप्रिय मॉडल रही है। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी अपग्रेडेड 2021 Honda CB150R नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक को इंडोनेशियाई बाजार में पेश किया है। इंडोनेशिया में इस मोटरसाइकिल का नाम नई Honda CB150R StreetFire (होंडा CB150R स्ट्रीटफायर) होगा। नए मॉडल में होंडा ने डिजाइन और इक्यूप्मेंट्स के लिहाज से मोटरसाइकिल को काफी अहम अपडेट्स दिए हैं। 
विज्ञापन

वेरिएंट और रंग

2021 Honda CB150R नेकेड स्ट्रीटफाइटर का नया मॉडल इंडोनेशियाई और मलयेशियाई बाजारों में दो वेरिएंट - स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन में बेचा जाएगा। स्ट्रीटफायर एडिशन को 3 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें फ्यूरी मैट रेड, रैप्टर मैट ब्लैक और आर्मर्ड मैट ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। हालांकि बाइक का रेग्युलर मॉडल 2 रंगों में उपलब्ध है - स्टिंगर रेड ब्लैक और माचो ब्लैक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

2021 Honda CB150R स्ट्रीटफाइटर में LED लाइटिंग सिस्टम दी गई है। यह बाइक एक टेपर्ड हैंडलबार के साथ आती है, जिससे राइडर को एक आरामदायक ड्राइविंग मिलती है। कंपनी ने बाइक के एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी अपग्रेड किया है। बाइक में एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल-लैंप और एलईडी टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। नई होंडा CB150R में नए डिजाइन के फ्यूल टैंक दिए गए हैं। इसकी फ्यूल टैंक की क्षमता 12-लीटर है। स्ट्रीटफायर एडिशन के लिए एक बेली गार्ड भी दी गई है। बाइक के हायर-स्पेक स्पेशल एडिशन मॉडल में ब्रॉन्ज के इंजन कवर, फ्यूल टैंक पर 3डी लोगो, बेली पैन और हैंडलबार और व्हील रिम्स पर हाइलाइट्स मिलते हैं। मीटर कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर, फ्यूल स्टेटस और स्पीड जैसी जानकारियां डिस्प्ले होंगी। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

Honda CB150R में पहले की तरह 149 cc DOHC सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,000 rpm पर 16 bhp का अधिकतम पावर और 7,000 rpm पर 13.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

2021 होंडा CB150R के सस्पेंशन की बात करें तो इसमें नए 37mm शोवा USD (अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स) और रियर में प्रो-लिंक मोनोशॉक मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए, बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलती है। 

कीमत और मुकाबला

होंडा CB150R स्ट्रीटफायर की कीमत IDR 29,700,00 से शुरू होती है, जो भारतीय मुद्रा के मुताबिक 1.51 लाख रुपये है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha MT-15 (यामाहा एमटी-15) से है। यह मोटरसाइकिल फिलहाल भारत में बिक्री नहीं होगी, क्योंकि होंडा का मानना है कि भारतीय बाजार के लिए यह कीमत काफी ज्यादा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed