{"_id":"6087db5b07b25a44ab27e5d7","slug":"2021-bajaj-pulsar-dagger-edge-edition-launched-in-india-know-the-price-and-all-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Pulsar Dagger Edge एडिशन लॉन्च: जानें कीमत और बाइक में क्या हुए बदलाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Pulsar Dagger Edge एडिशन लॉन्च: जानें कीमत और बाइक में क्या हुए बदलाव
Tue, 27 Apr 2021 03:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Apr 2021 03:07 PM IST
सार
नई Dagger Edge एडिशन पल्सर बाइक काफी आकर्षक लुक के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इसमें नए ग्राफिक्स दिए हैं। साथ ही नया एडिशन नए रंगों में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
2021 Bajaj Pulsar 150 Dagger Edge Edition
- फोटो : Bajaj Auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bajaj Pulsar Dagger Edge Edition: देश के प्रमुख वाहन निर्माता Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने घरेलू बाजार में अपनी Pulsar (पल्सर) रेंज की मोटरसाइकिलों के लिए 'Dagger Edge' एडिशन लॉन्च किया है। गौरतलब है कि बजाज के प्लसर लाइनअप में Pulsar 150, Pulsar 180 और Pulsar 220F जैसे मॉडल शामिल हैं। नई Dagger Edge एडिशन पल्सर बाइक काफी आकर्षक लुक के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इसमें नए ग्राफिक्स दिए हैं। साथ ही नया एडिशन नए रंगों में उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं Bajaj Pulsar Dagger Edge एडिशन बाइक में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
नए कलर स्कीम में क्या है खास
2021 Bajaj Pulsar 220F Dagger Edge Edition
- फोटो : Bajaj
पल्सर 150 Dagger Edge एडिशन बाइक में दो मैट कलर स्कीम दिए गए हैं। इनमें पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू शामिल हैं। जिसमें पर्ल व्हाइट कलर स्कीम के मडगार्ड और रिम्स पर रेड हाईलाइट्स मिलती हैं। वहीं सैफायर ब्लू कलर स्कीम में फ्रंट मडगार्ड और रिम्स पर व्हाइट हाइलाइट दी गई हैं। पल्सर लाइनअप में अगली बाइक Dagger Edge एडिशन में पर्ल व्हाइट, वॉलकेनिक रेड और स्पार्कल ब्लैक मैट कलर ऑप्शन मिलते हैं। वॉलकेनिक रेड कलर में व्हाइट-ब्लैक ग्राफिक्स और हाइलाइट दिए गए हैं। जबकि स्पार्कल ब्लैक ऑप्शन में सिर्फ रेड ग्राफिक्स और हाइलाइट्स मिलते हैं। पल्सर 220F में ये सभी चारों कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाइक में नई पेंट स्कीम के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्सर रेंज की इंजन
Bajaj Pulsar 150cc बाइक में 149.5 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर अधिकतम 13.8 bhp का पावर और 6500 rpm पर 13.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं Bajaj Pulsar 180cc बाइक में 178.66 का इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 16.8 bhp का पावर और 6500 rpm पर 14.52 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। प्लसर रेंज में टॉप मॉडल 220F में 220 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8500 rpm पर 20.1 bhp का पावर और 7000 rpm पर 18.55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
कितनी है कीमत
बजाज पल्सर Dagger Edge एडिशन बाइक की कीमतें
बजाज पल्सर रेंज के मॉडल्स की कीमत पर नजर डालें तो बजाज पल्सर 150 की कीमत 1,01,818 लाख रुपये है। वहीं पल्सर 150 ट्विन-डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,04,819 रुपये, पल्सर 180 की कीमत 1,09,651 लाख रुपये और पल्सर 220F की कीमत 1,28,250 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
| मॉडल | कीमत (रुपये) |
| Pulsar 150 | 1,01,818 |
| Pulsar 150 Twin-Disc | 1,04,819 |
| Pulsar 180 | 1,09,651 |
| Pulsar 220F | 1,28,250 |
बजाज पल्सर रेंज के मॉडल्स की कीमत पर नजर डालें तो बजाज पल्सर 150 की कीमत 1,01,818 लाख रुपये है। वहीं पल्सर 150 ट्विन-डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,04,819 रुपये, पल्सर 180 की कीमत 1,09,651 लाख रुपये और पल्सर 220F की कीमत 1,28,250 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।