ऑस्ट्रेलिया
कप्तान : मिशेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 1877 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। ब्रैडमैन, वॉर्न, पोटिंग और कमिंस जैसे खिलाड़ियों ने टीम को वैश्विक ऊंचाई दी। टेस्ट और वनडे में कई सुनहरे दौर आए, 16 टेस्ट जीत का रिकॉर्ड और 6 वनडे वर्ल्ड कप टाइटल्स शामिल हैं। बॉडीलाइन, वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट और 2018 बॉल टेम्परिंग विवाद जैसी घटनाओं के बावजूद ऑस्ट्रेलिया लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा। कमिंस के नेतृत्व में टीम ने 2022 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती।