फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   why we not marry in same gotra and what is importance of gotra

राहुल गांधी ने तो बता दिया लेकिन क्या आपको पता है अपना गोत्र?

Tue, 27 Nov 2018 11:06 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
why we not marry in same gotra and what is importance of gotra
पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
पुष्कर में पूजा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने गोत्र का खुलासा करने के बाद इस विषय को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जिन्हें अपना गोत्र पता है वो दूसरे को बता रहे हैं, जिन्हें नहीं पता वो अपने परिजनों से पूछ रहे हैं। आइए जानते हैं कि सनातन परंपरा में गोत्र के क्या मायने हैं —
विज्ञापन


क्या होता है गोत्र
शादी-विवाह या किसी भी पूजन के समय अक्सर गोत्र के नाम का उच्चारण किया जाता है। गोत्र शब्द का अर्थ है वंश या कुल। जिनका वंश एक मूल पुरुष पूर्वज से अटूट क्रम में जुड़ा है, उन लोगों के समूह को गोत्र कहते हैं। गोत्र प्रणाली का मुख्य उद्देश्य किसी व्यक्ति को उसके मूल प्राचीनतम् पहचान से जोड़ना है।
विज्ञापन


ऋषियों के नाम पर हैं गोत्र
हिंदू धर्म में ऋषियों के नाम पर गोत्र बनाए गए हैं। वैसे तो ऋषियों की संख्या लाखों—करोड़ों में मानी जाती है, लेकिन सामान्य रूप से आठ ऋषियों के नाम पर मूल आठ गोत्र माने जाते हैं। जिनके वंश के पुरुषों के नाम पर अन्य गोत्र बनाए गए। 'महाभारत' के शांतिपर्व (297/17—18) में मूल चार गोत्र बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1-अंगिरा।
2- कश्यप।
3- वशिष्ठ
4- भृगु ।

विश्वामित्र, जमदग्नि, भारद्वाज, गौतम, अत्रि, वशिष्ठ, कश्यप — इन सप्तऋषियों और आठवें ऋषि अगस्त्य की संतान 'गोत्र' कहलाती है।

क्यों नहीं होता सगोत्र विवाह
पुराणों एवं स्मृति ग्रंथों में बताया गया है कि यदि कोई कन्या संगोत्र न हो, किंतु सप्रवर न हो अथवा सप्रवर हो किंतु संगोत्र न हो, तो ऐसी कन्या के विवाह को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हिंदू समाज में यह परंपरा है कि शादी के वक्त लड़का और लड़की का गोत्र एक दूसरे के साथ और मां के गोत्र के साथ नहीं मिलने चाहिए। साथ ही लड़के—लड़की का गोत्र नानी और दादी के गोत्र से भी नहीं मिलाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शादी के लिए तीन पीढ़ियों का गोत्र अलग होना आवश्यक है। जब ऐसा हो तभी शादी की अनुमति देनी चाहिए। विवाह निश्चित करते समय गोत्र के साथ प्रवर का भी ख्याल रखना जरूरी है। प्रवर भी प्राचीन ऋषियों के नाम है, पर अंतर यह है कि गोत्र का संबंध रक्त से है, जबकि प्रवर से आध्यात्मिक संबंध है।

क्या कहते हैं धर्मग्रंथ
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार एक ही गोत्र में विवाह की अनुमति नहीं दी जा सकती है। माना जाता है कि एक ही गोत्र का होने के कारण लड़का और लड़की भाई—बहन हो जाते हैं। यही कारण है कि तीन गोत्र छोड़कर शादी करने की मान्यता है। पहला गोत्र खुद का, दूसरा गोत्र मां का और फिर दादी का और फिर नानी का।


सगोत्र विवाह न करने का वैज्ञानिक तर्क
एक ही गोत्र  में शादी न करेने का वैज्ञानिक कारण भी माना जाता है। एक ही गोत्र होने से गुणसूत्र एक जैसे हो जाते हैं। समान गुणसूत्र होने से संतान में कई तरह की समस्या पैदा हो सकती है। इस तरह के विवाह से पैदा होने वाली संतानों में कई तरह के रोग और कई तरह के अवगुण पाए जाते हैं। इसलिए एक ही गोत्र में शादी करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed