फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vivah Muhurat 2021 dates in December month 2021 shadi muhurat kharmas start date

Vivah Muhurat 2021: दिसंबर के महीने में हैं सिर्फ इतने विवाह मुहूर्त, यहां जानिए सभी तारीखें

Wed, 24 Nov 2021 01:31 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 01:31 PM IST
सार

इस बार 16 दिसंबर 2021 से खरमास लग रहा है। जो 14 जनवरी 2022 तक रहेगा। इस समय कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। तो यहां जानिए 16 दिसंबर से पहले किस-किस तारीख को हैं विवाह मुहूर्त।
 

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2021 dates in December month 2021 shadi muhurat kharmas start date
shadi muhurat 2021

विस्तार

जब बात विवाह की होती है तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य खासतौर पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष में शुभ मुहूर्त निकालने के लिए ग्रह नक्षत्रों की गणना की जाती है। इसी गणना के आधार पर कुछ समय ऐसा भी होता है, जिसे विवाह आदि के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस समय विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। अभी चातुर्मास समाप्त होने के बाद नवंबर माह में देवउठनी एकादशी से विवाह आरंभ हो गए थे। इसलिए इस समय शादियों का सीजन चल रहा है लेकिन अब 29 व 30 नवंबर को केवल दो ही विवाह शुभ मुहूर्त हैं। अब नवंबर का महीना समाप्त होने को है और कुछ ही दिनों में खरमास आरंभ हो जाएगा। इस तरह से दिसंबर माह में कुछ ही विवाह मुहूर्त शेष बचे हैं। इसके बाद 2022 में ही पुनः विवाह के शुभ मुहूर्त आरंभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि दिसंबर माह में कब तक हैं विवाह के शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन


दिसंबर में इस दिन से एक माह के लिए बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य-
हिंदू धर्म में खरमास में विवाह नहीं किए जाते हैं। इस बार 16 दिसंबर 2021 से खरमास लग रहा है, जो 14 जनवरी 2022 तक रहेगा। इसलिए इस समय कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि 16 दिसंबर से पहले किस-किस तारीख को हैं विवाह मुहूर्त।
विज्ञापन


दिसंबर के महीने में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त-
01 दिसंबर 2021 दिन बुधवार
02 दिसंबर 2021 दिन बृहस्पतिवार
06 दिसंबर 2021 दिन सोमवार
07 दिसंबर 2021 दिन मंगलवार
11 दिसंबर 2021 दिन शनिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed