फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   When You Restructure Home Be Careful About Vastu Tips

घर में कर रहे हैं बदलाव तो वास्तुदोष न आ जाए

Thu, 10 Mar 2016 01:19 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
When You Restructure Home Be Careful About Vastu Tips
वास्‍तुु - फोटो : home vastu

अक्सर लोग अपने घर के डिजाइन को बदलने के लिए दरवाजे अथवा कमरों को तुड़वाकर रीस्ट्रक्चर करवाते हैं। घर को रीस्ट्रक्चर करवाने से कुछ लोगों की आमदनी बढ़ती है और खुशहाली आती है। इसके विपरीत कुछ लोगों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है। घर में फेरबदल करवाने के बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन


जीवन में अचानक हो रहे इस बदलाव का कारण लोग समझ नहीं पाते हैं और एक के बाद एक कठिनाईयों से जूझते रहते हैं। वास्तु विज्ञान में कहा गया है कि जब घर का रूप बदला जाता है तो वास्तु संबंधी कुछ गलतियों की वजह से घर को रूप परिवर्तन वेध लग जाता है। इसलिए अगर घर का रूप बदलने के बाद यानी रीस्ट्रक्चर के बाद परेशानी आने लगे तो समझना चाहिए कि घर को रूप परिवर्तन वेध लगा है।
विज्ञापन


मुक्ति के उपाय
इस दोष से घर को मुक्त करने के लिए वास्तु विज्ञान में कुछ सरल उपाय बताए गये हैं। घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग के पैरों के निशान बनवाएं या धातु के बने पांव द्वार पर लगाएं। इसे लक्ष्मी का चरण माना जाता है जो नकारात्मक उर्जा को घर में प्रवेश नहीं करने देता है। मुख्य दरवाजे के सामने की दीवार पर नृत्य मुद्रा वाली गणेश जी की तस्वीर लगाएं। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तु विज्ञान के अनुसार उत्तर दिशा में लक्ष्मी माता की तस्वीर लगाने से आर्थिक नुकसान से बचाव होता है। इस दिशा में धन की वर्षा करती हुई लक्ष्मी माता की तस्वीर लगाने से आय के नए स्रोत प्राप्त होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed