फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips to get wealth in life always fallow these vastu upay in your house

Vastu Tips: धन-दौलत पाने के लिए वास्तु के इन उपायों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Wed, 08 Dec 2021 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार अक्सर जीवन में आने वाली परेशानियां और आर्थिक तंगी घर में मौजूद वास्तु दोष के कारण होती है।

विज्ञापन
vastu tips to get wealth in life always fallow these vastu upay in your house
वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपाय जिसे अपनाने से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips For Money: हर कोई इंसान यह चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन का अभाव न होने पाए। व्यक्ति के पास अच्छा खासा धन होने पर उसके जीवन में हमें कभी भी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती। धन प्राप्त करने के लिए व्यक्ति हर रोज खूब मेहनत करता है ताकि ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्त कर सके और अपने परिवार को सुख सुविधा दे सके। लेकिन अक्सर कई बार यह देखने को मिलता है व्यक्ति के लाख कोशिशों के बाद भी उसे उतनी सफलता नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। इसके अलावा उसका पैसै ज्यादा समय तक उसके हाथों में नहीं टिक पाता है। यह पैसा परेशानियों को हल करने में खर्च हो जाता है या फिर घर में कोई न कोई बीमार रहने से  ज्यादातर धन व्यक्ति के इलाज में खर्च हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अक्सर जीवन में आने वाली परेशानियां और आर्थिक तंगी घर में मौजूद वास्तु दोष के कारण होती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपाय जिसे अपनाने से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होने लगता है।
विज्ञापन


- वास्तु में स्वास्तिक का निशान बहुत ही शुभ और लाभकारक माना गया है। स्वास्तिक के निशान में सकारात्मक ऊर्जा होती है। माना जाता है कि जिन घरों के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बना होता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है। स्वास्तिक के निशान से घर में संपन्नता और आर्थिक उन्नति आती है।
विज्ञापन


- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है और नियमित रूप से सुबह और शाम के समय उसके पास घी के दीपक जलाए जाते हैं। वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है जिसके कारण घर में बीमारी और आर्थिक समस्या कम ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- घर पर नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने के लिए घर के मुख्य द्वार पर आप शंख, गौमती चक्र, धनिया, कौड़ी और चंदन के टुकड़े को लाल कपड़े में बांधकर लटका सकते हैं।

- अगर आपके घर के सदस्यों के बीच अक्सर वाद-विवाद होता रहता है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा के मौजूद होने का संकेत है। इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय पानी में सेंधा नमक डालकर पोंछा लगना चाहिए। इस वास्तु के उपाय से घर से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है और घर के सदस्यों के बीच रिश्ता सामान्य हो जाता है।


- अगर आपको किसी काम में सफलता प्राप्त करने में बार-बार निराशा हाथ लग रही है तो सुबह और शाम के समय शंख बजाने से वास्तुदोष खत्म हो जाता है। वास्तु दोष खत्म होने से घर में धीरे- धीरे आर्थिक संपन्नता आने लगती है।
- घर के उत्तर की दिशा को धन की दिशा कहा जाता है ऐसे में इस दिशा में कुबेर देवता की मूर्ति या तस्वीर को अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed