फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips seven inauspicious thing

धन दौलत और सुख शांति चाहिए तो यह सात चीजें घर में नहीं लाएं

Sun, 07 Dec 2014 03:29 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
vastu tips seven inauspicious thing

वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि हमारे आस-पास और घर में मौजूद चीजों का किसी न किसी रुप में हम पर जरुर असर होता है।

विज्ञापन


आपने महसूस भी किया होगा कि कोई चीज आपके घर में आई होगी और उसके बाद से घर में एक के बाद एक खुशखबरी और उन्नति होती गई होगी।

और कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें घर में आ जाती हैं जिससे अचानक ही घर में परेशानियों का दौर शुरु हो जाता है। और हम यह भी नहीं समझ पाते हैं कि यह सब कैसे हो रहा है।

वास्तु विज्ञान में ऐसी ही सात चीजों का उल्लेख किया गया है जो घर में कभी भी नही लाना चाहिए। अगर ये चीजें घर में आ जाएं तो समझ लीजिए आपने खुद ही अपने घर में परेशानियों को निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन

जहाज की ऐसी तस्वीर घर में नहीं लाएं

vastu tips seven inauspicious thing

बहुत से लोग घर में टाइटेनिक जहाज और दूसरे डूबते हुए जहाज और नाव की तस्वीर घर में लगा लेते हैं। वास्तु विज्ञान कहता है कि इस तरत ही तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए।

यह दृश्य दुर्भाग्य का सूचक है। इससे परिवार के सदस्यों का मनोबल गिरता और आपस में मतभेद और मनमुटाव बढ़ जाता है। ऐसी तस्वीर परिवार में नुकसान का सूचक माना जाता है।

धन संपत्ति एवं पारिवारिक सुख-शांति के लिए ऐसी तस्वीरों को घर में लगाना वास्तुविज्ञान के अनुसार उचित नहीं माना गया है।

ऐसे जानवरों की तस्वीर घर में नहीं लगाएं

vastu tips seven inauspicious thing

वास्तु विज्ञान में बताय गया है कि घर में कभी भी जंगली जानवर खास तौर पर हिंशक पशुओं की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

इसका कारण यह है कि इन तस्वीरों से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है और घर में रहने वालों की प्रवृति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लागों में आपसी तालमेल की जगह एक दूसरे के प्रति द्वेष बढ़ता है।

परिवार में आपसी कलह के कारण सुख-चैन खोने लगता है। इसलिए इस तरह की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

विज्ञापन

घर में नहीं लगाएं ऐसी खतरनाक तस्वीरें

vastu tips seven inauspicious thing

बहुत से लोग घर में भूत-प्रेम और राक्षसों की भी तस्वीरें लगाते हैं। जबकि इस तरह की तस्वीरों से भले ही आपको लगे कि आपने अपने घर के कुछ नयापन दिया हो लेकिन वास्तव में यह नुकसानदायक होता है।

वास्तु विज्ञान कहता है कि इस तरह की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो घर में रहने वालों के लिए कष्टदायी होता है।

ऐसी तस्वीर घर में होने से खर्च बढ़ता है

vastu tips seven inauspicious thing

बहुत से लोग अपने घर में पानी का फव्वरा लगाते हैं या फिर घर की दीवार पर इनकी तस्वीर लगाते हैं। वास्तु विज्ञान कहता है कि इस तरह की तस्वीर और घर में इनकी मौजूदगी व्यय को बढ़ाता है।

इसका कारण यह है कि इस तरह की चीज गतिशीलता को दर्शाती है। धन के मामले में जितना ठहराव होगा यह आपकी खशहाली के लिए उतना ही बेहतर होगा।

वास्तु विज्ञान के अनुसार इनसे घर में आई हुई खशी और लक्ष्मी अधिक दिनों तक घर में नहीं ठहरती है।

भगवान शिव की ऐसी तस्वीर और प्रतिमा

vastu tips seven inauspicious thing
भगवान शिव के कई रुप हैं। इनमें कुछ तो शांत सौम्य और मंगलकारी हैं तो कुछ ऐसे भी रुप हैं जो विनाशकारी माने जाते हैं। ऐसे भयंकर रुपों में काल भैरव और नटराज का नाम आता है।

नटराज की मूर्ति और तस्वीर कलात्मक रुप से आकर्षक होते हैं इसलिए बहुत से लोग इसे अपने घरों में लाकर सजाते हैं। लेकिन वास्तु विज्ञान कहता है कि शिव का यह विनाशकारी रुप घर में नहीं होना चाहिए।

नटराज रुप में भगवान शिव तांडव करते हैं, जो विनाशकारी नृत्य है इसलिए न तो इसकी तस्वीर और न इसकी मूर्ति घर में होनी चाहिए।

घर में नहीं लगाएं ताजमहल की तस्वीर

vastu tips seven inauspicious thing

ताजमहल की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है। यही कारण है कि देश विदेश से लोगा ताजमहल देखने आते हैं। ताजमहल को आगरा आकर देखना और इसकी तस्वीर या मूर्ति को घर में सजा कर रखना दो अलग बातें हैं।

वास्तु विज्ञान के अनुसार ताजमहल एक समाधि है जो मौत की निशानी और नकारात्मकता का प्रतीक है।

इसे प्रेम का प्रतीक मानकर घर में नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने की बजाय दूरी बढ़ने का ख्याल बार-बार आता है।

घर में नहीं हो महाभारत

vastu tips seven inauspicious thing

बहुत से लोग घर में महाभारत की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार महाभारत की तस्वीर घर की सुख-शांति में बाधक होती है।

महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था जो परिवार में संघर्ष की भावना को बढ़ाता है। इसलिए महाभारत की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु विज्ञान में यह भी कहा गया है कि युद्ध से संबंधित चीजें जैसे, तलवार, बंदूक, तोप और सैनिक की तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए। इससे क्रोध एवं आपस में द्वेष बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed