{"_id":"c1f929fe629fb0137eace5f1c8891008","slug":"vastu-tips-money-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान को ऐसे देखने से होता है कष्ट, रहती है आर्थिक परेशानी","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
भगवान को ऐसे देखने से होता है कष्ट, रहती है आर्थिक परेशानी
टीम डिजिटल
Updated Thu, 19 Dec 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान की कृपा पाने के लिए आप घर में गणेश लक्ष्मी और दूसरे देवताओं की मूर्ति जरुर रखते होंगे। लेकिन भगवान की मूर्ति घर में रखने के कुछ नियम हैं।
विज्ञापन
शास्त्रों के अनुसार भगवान की मूर्ति घर में इस प्रकार से रखनी चाहिए ताकि इनके पीछे का भाग यानी पीठ दिखाई नहीं दे। भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए मूर्ति के पिछले भाग को कपड़े से ढ़ककर या दीवार से लगाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें,बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस के लिए कैसा रहेगा साल 2014
पूजा स्थल में एक ही भगवान की दो तस्वीर रखना कष्टकारी होता है। खासतौर पर दोनों मूर्तियां आस-पास या आमने सामने हों। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है।
विज्ञापन
भले ही किसी मूर्ति में आपकी गहरी आस्था हो, लेकिन मूर्ति खंडित हो गयी हो या उसकी चमक फीकी पड़ गयी हो तो उसे घर में नहीं रखें। ऐसी मूर्तियों को बिसर्जित कर देना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार खंडित और आभाहीन मूर्तियों के दर्शन से हानि होती है।
पढ़ें, 2014 का वार्षिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा नया साल
पूजा स्थल पर भगवान की ऐसी मूर्ति रखें जिनका मुख सौम्य और हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो। रौद्र और उदास मूर्ति घर में रखने से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है।