फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Keep Lord Ganesh Pictures At Home For Wealth And Prosperity Vastu Shastra News in Hindi

Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए किस तरह के गणेशजी घर में लाएं, जानिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Tue, 26 Sep 2023 10:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 26 Sep 2023 10:28 AM IST
सार

गणेशजी का वास्तुदोष निवारण में बड़ा ही महत्व है। घर,कार्यस्थल या फिर किसी विशेष प्रयोजन के लिए किस तरह के गणेश जी कहां स्थापित किए जाएं जिससे भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना को पूरी कर सकें।
 

विज्ञापन
Vastu Tips Keep Lord Ganesh Pictures At Home For Wealth And Prosperity Vastu Shastra News in Hindi
Lord Ganesha: कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की वंदना की जाती है। - फोटो : istock

विस्तार

घर के लिए वास्तु के सिद्धांतों का पालन करने से समृद्धि और खुशहाली आ सकती है। जब घर में मूर्तियों की स्थापना की बात आती है, तो वास्तु इस बात पर चर्चा करता है कि कैसी गणेश मूर्ति लाएं।  गणेशजी का वास्तुदोष निवारण में बड़ा ही महत्व है। घर,कार्यस्थल या फिर किसी विशेष प्रयोजन के लिए किस तरह के गणेश जी कहां स्थापित किए जाएं जिससे भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना को पूरी कर सकें।
विज्ञापन


मनोकामना के अनुसार चुनें रंग
वास्तु के अनुसार गणेशजी की मूर्ति का रंग उसकी आकर्षित होने वाली ऊर्जा को प्रभावित करेगा। यदि आप खुशी और आराम को आकर्षित करना चाहते हैं तो सफेद गणपति की मूर्ति आदर्श है। दूसरी ओर, सिन्दूरी रंग की मूर्ति धन और विलासिता की भावना को आकर्षित करने के लिए शुभ मानी जाती है। इस रंग की गणेश मूर्ति तस्वीर उन लोगों की भी मदद करेगी जो आत्म-विकास की इच्छा रखते हैं। सौभाग्य के लिए आप गणपति की सोने की मूर्ति भी स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानिए इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सामग्री की मूर्ति से क्या फायदा
सामग्री का चयन भी मूर्ति द्वारा आकर्षित ऊर्जा को प्रभावित करता है। उदाहरण के लिए, मार्बल और चांदी से बनी मूर्तियां प्रसिद्धि के लिए होती हैं जबकि लकड़ी से बनी मूर्तियां अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु लाती हैं। क्रिस्टल गणेश वास्तु दोषों को कम करने में मदद कर सकते हैं। आम, नीम और पीपल से बनी गणेश मूर्तियां सौभाग्यशाली मानी जाती हैं जबकि गाय के गोबर से बनी गणेश मूर्तियां नकारात्मकता और दुख को दूर करती हैं। कहा जाता है कि पीतल के गणेश घर में समृद्धि और खुशियां लाते हैं।


धन और आराम के लिए
गणेश जी इस प्रतिमा में तकिये और एक हाथ का सहारा लेकर लेटे हुए नज़र आते हैं। कलाकृति के रूप में इसे घर के ड्राइंग रूम में रख सकते हैं। पूजाघर में नहीं रखें। यदि आप धन और विलासिता को आकर्षित करना चाहते हैं, तो लेटी हुई मुद्रा में गणेश की मूर्ति एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि गणेश जी की मूर्ति के पैरों में चूहा हो और हाथ में मोदक हो।

कला और शिक्षा में सफलता के लिए
भगवान की यह प्रतिमा देखने में बहुत मनमोहक लगती है। बड़े उदर और भारीभरकम शरीर में नृत्य करते हुए भी वे बड़े आकर्षक लगते हैं । यदि कला या अन्य शिक्षा के प्रयोजन से पूजन करना हो तब डांसिंग गणेश की प्रतिमा या तस्वीर का पूजन करना लाभकारी है। 

Chanakya Niti: इन पांच गुणों वाला व्यक्ति जीवन में कभी नहीं होता असफल, हर कदम पर मिलती है कामयाबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed