फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Money Plant Best Direction To Keep Money Plant At Home As Per Vastu In Hindi

Vastu Tips For Money Plant : मनी प्लांट के लिए सबसे अच्छी दिशा कौन सी? यहां पर भूलकर भी न रखें यह पौधा

Mon, 14 Nov 2022 01:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Nov 2022 01:43 PM IST
सार

मान्यता है कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में होता है वहां पर कभी कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। आइए जानते है वास्तु में मनी प्लांट के रखने की सही दिशा क्या होता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Money Plant Best Direction To Keep Money Plant At Home As Per Vastu In Hindi
money plant: मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण- पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है

विस्तार

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घर में सभी चीजें वास्तु में बताए गए नियमों के आधार रखी हुई होती हैं तो वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है। घर के अंदर और आस-पास सकारात्मक ऊर्जा रहने पर व्यक्ति की तरक्की और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। वास्तु में दिशाओं का विशेष स्थान होता है। घर में कई तरह के पेड़-पौधें लगाए जाते हैं मान्यता है घर में पौधे लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन लगाने पर पर व्यक्ति का आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु में पौधों को रखने के लिए कुछ विशेष दिशा होती है। अगर पौधे घर की सही दिशा में न रखे जाएं तो यह सकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा छोड़ने लगते हैं। वास्तु में मनी प्लांट के पौधे का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में होता है वहां पर कभी कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। आइए जानते है वास्तु में मनी प्लांट के रखने की सही दिशा क्या होता है।

विज्ञापन

घर पर कहां और कैसे रखे मनी प्लांट का पौधा

- वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को कभी भी भूलकर उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिशा के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं जो सुख,वैभव और संपन्नता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ग्रह के विरोधी होते हैं। इसलिए इस दिशा में अगर मनी प्लांट का पौधा लगा रखा है तो सकारात्मक असर नहीं होता है।

विज्ञापन


- ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण- पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है,यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इसके अलावा घर के पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा रखने या जमीन पर लगाने से शुभ परिणाम की प्राप्ति नहीं होती है।

- मनी प्लांट जैसे कि इसके नाम से यह स्पष्ट होता है कि यह पौधा घर पर लगाने पर धन-दौलत की कमी नहीं होती है। लेकिन वास्तु के अनुसार अगर कुछ नियमों का पालन नहीं करेंगे तो यह उतना शानदार तरीके से शुभ परिणाम नहीं देगा। मनी प्लांट का पौधा बहुत ही तेजी के साथ ऊपर की ओर बढ़ता है ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह पौधा कभी भी जमीन पर नहीं छूना चाहिए। 



- समय-समय पर मनी प्लांट के सूख चुके पत्तों का वहां से हटा देना चाहिए। ऐसा मान्यता है जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा सूख जाता है वहां पर तरक्की नहीं होती है। ऐसे में नियमित रूप से मनी प्लांट के पौधे की देखभाल करते रहना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed