फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Money Plant and Its Direction Benefits of Money Plant News in Hindi

Money Plant Vastu Tips: घर के किस दिशा में होना चाहिए मनी प्लांट का पौधा, जानिए इसके फायदे

Wed, 10 May 2023 03:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 10 May 2023 03:35 PM IST
सार

ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है,यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है।
 

विज्ञापन
Vastu Tips For Money Plant and Its Direction Benefits of Money Plant News in Hindi
money plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा रखा हुआ होता है तो मां लक्ष्मी के साथ शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेड़-पौधे से न सिर्फ आसपास हरियाली और शुद्ध हवा रहती है बल्कि इनका संबंध ग्रहों से भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत सारे पौधों से घर में सकारात्मकता आती है और घर से वास्तु दोष दूर होता है। शास्त्रों के अनुसार शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से होता है। केले के पौधे का संबंध गुरु ग्रहण से होता है और मनी प्लांट के पौधे का संबंध माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से होता है। शास्त्रों के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम, धन, वैभव और मान सम्मान आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा रखा हुआ होता है तो मां लक्ष्मी के साथ शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं घर पर मनी प्लांट रखने की दिशा कौन सी होती है। 
विज्ञापन


मनी प्लांट के पौधे की दिशा
मनी प्लांट जैसे कि इसके नाम से मालूम होता है कि इस पौधे को घर में लगाने पर धन दौलत की कोई कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने की दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर पर गलत दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगा देते हैं तो घर का वास्तु दोष दूर होने के बजाय बढ़ जाता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के पौधए को हमेशा घर के दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाा चाहिए। इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश हैं और शुक्र ग्रह की कृपा रहती है। ऐसे में मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाने पर घर पर मौजूद वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन


मनी प्लांट के पास नहीं होने चाहिए ये पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे की सही दिशा के साथ इसके आसपास कुछ पौधे नहीं रखना चाहिए जिसका संबंध सूर्य, मंगल या चंद्रमा से हो। इससे घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने का कोई फायदा नहीं होता है। घर पर मनी प्लांट के पौधे को लगाने पर इसका विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है। मनी प्लांट के पौधे में अगर उसका कोई पत्ता सूख जाए तो उसे समय समय पर हटा देना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे की बेल जमीन पर नही छूना चाहिए। इसस धन लाभ होने के बजाय हानि होने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी प्लांट के फायदे
वास्तु शास्त्र के साथ, फेंगशुई में भी मनी प्लांट को घर या ऑफिस में लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर पर सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है,यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है।

इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती।मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। मनी प्लांट के पौधे के लिए यह दिशा सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। 


मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें,समय-समय पर इसकी सूखी पत्तियों को हटाते रहें। रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर की तरक्की में बाधा बन सकता है। मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे डोरी के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए इससे धन-सम्पदा में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed