फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for main door to bring wealth and prosperity to your home

घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं ये पांच चीजें और बरतें चार सावधानियां

Tue, 11 Feb 2020 09:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for main door to bring wealth and prosperity to your home
vastu
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वास्तु सही होने पर घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के नजरिए से घर का मुख्य प्रवेश द्वार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। लोग इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे पर कई तरह की शुभ चीजें लगाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें होती है जिसको मुख्य दरवाजे पर लगाने से घर में रहने वाले सभी सदस्यों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


माला
घर पर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला का तोरण द्वार बना कर घर के मुख्य दरवाजे में बांधना शुभ होता है।

देवी लक्ष्मी
घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है।

लक्ष्मी जी के पैर
घर के मुख्य दरवाजे पर सिंदूर से मां लक्ष्मी के पैर बनाने से घर पर धन-दौलत और समृद्धि का आगमन होता है।

शुभ लाभ
घर को नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुभ-लाभ लिखना अच्छा माना गया है।

स्वास्तिक
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ चिन्ह माना गया है। हर शुभ और मांगलिक कार्यों में स्वास्तिक का निशान जरूर बनाकर पूजा-पाठ संपन्न किया जाता है। प्रवेश  द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन


कुछ ध्यान देने वाली खास बातें
1-  घर के मुख्य दरवाजे को अन्य दूसरे दरवाजों से बड़ा रखना चाहिए। यह दरवाजा दोनों तरफ खुलने वाला होना चाहिए।
2-  घर का दरवाजा खोलते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसमें आवाज ना हो। यह नकारात्मकता का प्रतीक होती है। दरवाजे से आवाज आने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-  प्रवेश द्वार पर हमेशा अच्छी रोशनी होनी चाहिए। 
4-  घर के प्रवेश द्वार पर सुन्दर और साफ सीधे ढ़ंग से नाम की पट्टी लगाएं। इससे घर में सकारात्मकता आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed