फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for kitchen in Hindi these 4 things always keep in kitchen

Vastu Tips for Kitchen: घर की रसोई में गलती से भी खत्म न होने दें ये 4 चीजें

Thu, 26 Nov 2020 04:58 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 26 Nov 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for kitchen in Hindi these 4 things always keep in kitchen
वास्तु के अनुसार रसोईघर - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तु शास्त्र में रसोई घर की दिशा के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय-कोण) को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। वहीं वास्तु के नियमानुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन भूलकर भी नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में किचन का होना एक भारी वास्तु दोष का संकेत होता है जिसके कारण जातकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस प्रकार वास्तु के नियमों से किचन की दिशा का विचार किया जाता है उसी प्रकार से किचन में क्या होना चाहिए क्या नहीं, इस बात का भी विचार वास्तु शास्त्र से किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में चार चीजें गलती से भी खत्म नहीं होनी चाहिए। जानते हैं ये चार चीजें कौनसी हैं। 

विज्ञापन

vastu tips for kitchen in Hindi these 4 things always keep in kitchen
नमक - फोटो : iStock
नमक का खत्म होना है अशुभ

नमक का प्रयोग खाने में स्वाद के लिए किया जाता है। यह किचन की जरूरी सामग्री में शामिल है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रसोई घर पर नमक खत्म नहीं होना चाहिए। दरअसल, रसोई घर पर नमक का खत्म होना अशुभता को दर्शाता है। वास्तु का नियम कहता है कि घर पर नमक का खत्म होना घर पर वास्तु दोष को पैदा करता है। इस दोष के कारण घर में आर्थिक परेशानियां आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

vastu tips for kitchen in Hindi these 4 things always keep in kitchen
हल्दी
किचन में हल्दी का खत्म होना होता है अशुभ 

हल्दी का प्रयोग खाने में रंग और स्वाद के लिए किया जाता है। हल्दी शुभ कार्यों में भी प्रयोग होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में हल्दी खत्म होना अशुभ माना जाता है। दरअसल हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति ग्रह से है। किचन में हल्दी का खत्म होना गुरु ग्रह के अशुभ होने का संकेत होता है। इससे जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर की तरक्की रुक जाती है।

विज्ञापन

vastu tips for kitchen in Hindi these 4 things always keep in kitchen
कुटटू का आटा
रसोई में आटा खत्म नहीं होने दें

आटा रसोई घर का महत्वपूर्ण सामान है। यह रोटी बनाने के काम आता है। वास्तु शास्त्र के नियमानुसार रसोई घर में आटा कभी भी खत्म नहीं होना चाहिए। वास्तु में आटा खत्म होने को बेहद अशुभ माना गया है। यह वास्तु दोष पैदा करता है। जिसके कारण समाज में मान-सम्मान घटता है और पद-प्रतिष्ठा में कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed