फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for house avoid vastu dosh fallow these vastu tips

Vastu Tips: इन उपायों से घर के वास्तु दोष से मिलता हैै छुटकारा, होता है धन लाभ और तरक्की

Tue, 08 Feb 2022 03:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Feb 2022 03:46 PM IST
सार

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए स्वास्तिक का निशान और भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए।

विज्ञापन
vastu tips for house avoid vastu dosh fallow these vastu tips
वास्तु उपाय: वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला और मनी प्लांट का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अगर किसी तरह का वास्तु संबंधित कोई दोष रहता है तो उस घर में हमेशा दरिद्रता, बीमारियां और तरह-तरह की परेशानियां आती रहती हैं। मान्यता है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। घर में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कलह और लड़ाईयां होती रहती हैं। ऐसे में घर से वास्तु संबंधी दोष को खत्म करने के लिए वास्तु के कुछ छोटे-छोटे उपाय कर वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं और घर में तरक्की और सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

विज्ञापन
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किसी भी तरह का कोई भी वास्तु दोष नहीं होना चाहिए, क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती है। ऐसे में अगर मुख्य द्वार पर किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष है तो उसे फौरन ही ठीक कर लेना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए स्वास्तिक का निशान और भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए। इसके अलावा इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि यहां पर किसी तरह की कोई गंदगी न रहे।
  • विज्ञापन
  • घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हमेशा उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण साफ रखें। इससे धन लाभ और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। 
  •  इस बात का ध्यान रखें कि नल और टंकियों से अनावश्यक पानी न बहने पाए। बहता हुआ पानी शुभ नहीं माना जाता है। इससे बेवजह धन खर्च होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर खाने की व्यवस्था करना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 
  • घर में पूजा स्थान का बहुत ध्यान रखना चाहिए यदि आपके घर में दक्षिणी दीवार पर मंदिर बना हुआ है तो ऐसे में आपको धन से संबंधित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलें। इससे धन वृद्धि होती है। 
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला और मनी प्लांट का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed