वास्तु टिप्स: घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं होनी चाहिए ये चीजें, रोकती हैं घर की तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु भवन निर्माण से संबंधित विज्ञान है। इसमें दिशाओं का अध्ययन कर भवन निर्माण किया जाता है। वास्तु के नियम प्राकृतिक सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। इसके माध्यम से नैसर्गिक ऊर्जा को संतुलित किया जाता है जिससे घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न हो सके। वास्तु के नियमानुसार, घर के मुख्य दरवाजे के सामने कुछ विशेष चीजों का होना, शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं वास्तु के नियमानुसार, घर के मुख्य दरवाजे के सामने कौनसी चीजें नहीं होनी चाहिए।
- घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं हो खंभा
वास्तु नियम के अनुसार घर के दरवाजे के सामने पेड़ या खंभा होने पर संतान को कष्ट होता है। संतान का विकास उचित प्रकार से नहीं होता है उनके करियर में भी बाधा आती है। इसलिए यह ध्यान रखें कि आपके घर के मुख्य द्वार पर खंभा या फिर पेड़ नहीं हो।
- घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए गड्ढा
वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या कुआं नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या कुआं होने पर मानसिक रोग और परेशानी होती है। ऐसे में इस चीज का विशेष ध्यान रखें।
- घर के सामने नहीं होनी चाहिए कीचड़
वास्तु के नियमानुसार कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने कीचड़ नहीं होनी चाहिए। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने कीचड़ रहने पर घर में शोक होता है।
- घर के मुख्य द्वार पर नहीं होना चाहिए मुख्य मार्ग समाप्त
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, यदि आपके घर के मुख्य द्वारा के सामने आकर मार्ग समाप्त हो रहा है तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
- घर के मुख्य द्वार के सामने न हो गंदगी
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार मुख्य द्वार के सामने गंदे पानी का जमाव होना ठीक नहीं माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी का जमा होना आर्थिक मामलों में नुकसान होने को दर्शाता है।