फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for home remove these things infront of main door of house

वास्तु टिप्स: घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं होनी चाहिए ये चीजें, रोकती हैं घर की तरक्की

Thu, 17 Dec 2020 11:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 17 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for home remove these things infront of main door of house
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips

वास्तु भवन निर्माण से संबंधित विज्ञान है। इसमें दिशाओं का अध्ययन कर भवन निर्माण किया जाता है। वास्तु के नियम प्राकृतिक सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। इसके माध्यम से नैसर्गिक ऊर्जा को संतुलित किया जाता है जिससे घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न हो सके। वास्तु के नियमानुसार, घर के मुख्य दरवाजे के सामने कुछ विशेष चीजों का होना, शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं वास्तु के नियमानुसार, घर के मुख्य दरवाजे के सामने कौनसी चीजें नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

  •  घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं हो खंभा

वास्तु नियम के अनुसार घर के दरवाजे के सामने पेड़ या खंभा होने पर संतान को कष्ट होता है। संतान का विकास उचित प्रकार से नहीं होता है उनके करियर में भी बाधा आती है। इसलिए यह ध्यान रखें कि आपके घर के मुख्य द्वार पर खंभा या फिर पेड़ नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए गड्ढा

वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या कुआं नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या कुआं होने पर मानसिक रोग और परेशानी होती है। ऐसे में इस चीज का विशेष ध्यान रखें। 

विज्ञापन

  • घर के सामने नहीं होनी चाहिए कीचड़

वास्तु के नियमानुसार कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने कीचड़ नहीं होनी चाहिए। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने कीचड़ रहने पर घर में शोक होता है।

  • घर के मुख्य द्वार पर नहीं होना चाहिए मुख्य मार्ग समाप्त

वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, यदि आपके घर के मुख्य द्वारा के सामने आकर मार्ग समाप्त हो रहा है तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। 

  • घर के मुख्य द्वार के सामने न हो गंदगी

वास्तु शास्त्र के नियमानुसार मुख्य द्वार के सामने गंदे पानी का जमाव होना ठीक नहीं माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी का जमा होना आर्थिक मामलों में नुकसान होने को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed