फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips Build the temple of the house according to Vastu rules

वास्तु टिप्स: मंदिर के बारे में इन खास बातों को जानना है बेहद आवश्यक, घर में बनी रहती है सकारात्मक ऊर्जा

Tue, 15 Dec 2020 08:14 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 15 Dec 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
vastu tips Build the temple of the house according to Vastu rules
vastu tips - फोटो : social media

हिंदू सनातन धर्म में हर घर में एक छोटा सा पूजाघर अवश्य बना होता है। पूजा घर ईश्वर की उपासना का स्थान होता है। इसलिए इस स्थान को बहुत ही पवित्र माना जाता है। घर में पूजा का स्थान अवश्य बनाना चाहिए। घर में मंदिर के बने होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सदैव बना रहता है, लेकिन वास्तु में हर स्थान की तरह पूजाघर के लिए भी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं। जिन्हें ध्यान में रखना आवश्यक रहता है। जानते हैं पूजा घर से जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन

  • मंदिर को हमेशा ईशान कोण में बनाना चाहिए। इस दिशा में मंदिर बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
  • मंदिर को कभी रसोई घर में नहीं बनाना चाहिए।
  • घर की सीढ़ियों के नीचे पूजाघर न बनाएं।
  • पूजा घर बहुत ही पवित्र स्थान होता है, इसलिए उसे शयन कक्ष में नहीं बनाना चाहिए। 
  • बाथरूम या शौचालय के आस-पास भूलकर भी पूजा घर नहीं बनवाना चाहिए। 
  • बेसमेंट में भी पूजा घर बनाना सही नहीं रहता है।
  • पूजा घर को सदैव साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  • एक घर में एक ही मंदिर बनाना चाहिए एक से अधिक स्थानों पर पूजा घर या फिर भगवान की तस्वीरे नहीं लगानी चाहिए।
  • पूजा घर में तस्वीरे या प्रतिमाएं एक दूसरे के सामने नहीं रखनी चाहिए। 
  • भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं खड़ी हुई मुद्रा में नहीं होनी चाहिए। 
  • घर के मंदिर में कभी गुंबद नहीं बनावानी चाहिए। 
  • पूजा घर के स्थान पर अंधेरा नहीं रखना चाहिए।
  • पूजा के स्थान की तरफ कभी पैर करके नहीं सोना चाहिए। 
  • यदि आपके घर में लकड़ी का बना हुआ पूजा घर है तो उसे घर की दीवार से सटाकर न रखें। 
  • तीन माह से अधिक समय तक खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • यदि घर के बाहर कहीं जाना है तो कभी पूजाघर में ताला लगाकर न जाएं।  
  • पूजा घर में कभी पूर्वजों की तस्वीरे नहीं लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed