फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu rules for correct direction of kitchen in hindi

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपका रसोईघर, फिर नहीं रुकेगी घर की तरक्की

Fri, 27 Nov 2020 08:14 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 27 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Vastu rules for correct direction of kitchen in hindi
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व माना जाता है। हर दिशा के अलग दिग्पाल होते हैं, इसलिए घर में हर स्थान का निर्माण दिशा के अनुसार होना बहुत आवश्यक होता है। घर में रसोई वास्तु के अनुसार होनी चाहिए। घर की रसोई का काम ज्यादातर स्त्रियों के जिम्मे होता है। इसलिए रसोईघर में किसी प्रकार का वास्तु दोष होने पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव घर की महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए रसोई घर का निर्माण करते समय दिशा का ध्यान अवश्य रखें। साथ ही रसोई का सामान भी एक सही स्थान पर रखा जाना आवश्यक होता है। जानते हैं कैसा होना चाहिए रसोई का वास्तु...

विज्ञापन

  • घर में रसोई का निर्माण दक्षिण-पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण में करना चाहिए। इस दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह है। वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई नहीं बनानी चाहिए। इससे आपके घर में अनावश्यक व्यय होता है। 
  • रसोई घर में चूल्हा रखने का स्थान पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बनाना उचित रहता है। जिससे भोजन बनाते समय गृहिणा का मुहं उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रहे।
  • अगर आपकी रसोई में माइक्रोवेव आदि हैं तो उसे दक्षिण पूर्व के कोने में रखें।
  • रसोई में पानी का स्थान या फ्रिज उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना उचित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • किचन में आटा, चावल और खाद्य पदार्थ की सामाग्री को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।
  • किचन की खिड़की पूर्व या उत्तर दिशा में बनानी चाहिए। प्रकाश करने के लिए बल्व आदि भी इसी दिशा में लगाएं। 
  • रसोई घर में बर्तन धोने का स्थान यानि सिंक उत्तर पूर्व दिशा में लगवाना चाहिए। 
  • रसोई घर में कभी देवी-देवताओं का स्थान नहीं बनाना चाहिए। रसोई घर में कभी दवाइयां भी नहीं रखनी चाहिए।
  • रसोई घर बनाते हुए ध्यान रखें कि बाथरूम और रसोई के दरवाजे आमने-सामने न हो।
  • रसोई घर और बाथरुम को एक सीध में नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed