किरायेदार से 'मकान मालिक' बना देगा ये छोटा सा उपाय, आजमा कर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो अपने घर का सपना हर किसी के दिल में पलता है लेकिन कई बार कोशिशों के बावजूद अपने घर के योग नहीं बन पाते। तभी तो बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि पहले घर हो अपना फिर कोई दूजा सपना।
अगर आपका भी सपना एक अच्छे से घर का मकान मालिक बनने का है और आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण आपका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा हैं तो आपको एक छोटा सा उपाय करें।
इस एक उपाय मात्र में ही आपका यह सपना जल्दी ही हकीकत बनकर आपके सामना होगा। ज्योतिष के अनुसार अगर कुंडली में मंगल या शनि का कोई भी ग्रह दोष है तो सपना पूरा नहीं हो पाता हैं।
बच्चे को दान में दें यह
अगर आप लंबे समय से मकान बनवाने की या फिर खरीदने की सिर्फ सोच ही रहे हैं और बनते-बनते काम बिगड़ रहा हैं तो आप नीम की लकड़ी से बना एक छोटा सा घर बनाकर किसी गरीब बच्चे को दान में दें। इससे आपका बिगड़ता काम तो बनेगा ही साथ ही काम के दौरान भी कोई परेशानी नहीं आएगी। आप चाहे तो इस लकड़ी के घर को मंदिर में भी रख सकते हैं। इससे आपका मकान मालिक बनने का सपना जल्दी ही पूरा होगा।