फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   money plant planting vastu tips to attract wealth in home

Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो समृद्धि की बजाए आएगी दरिद्रता

Wed, 15 Jun 2022 03:30 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
money plant planting vastu tips to attract wealth in home
घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : iStock

Vastu Tips For Home: मनी प्लांट को बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस पौधे का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से होता है। इसे घर में लगाने से समृद्धि आती है। यही वजह है कि अक्सर लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। यह एक बेल के रुप में होता है। वास्तु में मनी प्लांट को धन दायक पौधा कहा गया है। इसे घर में लगाने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। घर में रुपए-पैसों का आगमन सुचारु रुप से बना रहता है। कहते हैं कि मनी प्लांट जितनी हरी-भरी होती है घर में उतनी ही धन वृद्धि होती है, लेकिन वास्तु में मनी प्लांट लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। यदि आप इन बातों को ध्यान में नहीं रखते हैं तो धन वृद्धि की बजाए आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मनी प्लांट लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए... 

विज्ञापन

 

money plant planting vastu tips to attract wealth in home
घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : iStock
  • मनी प्लांट को धन से जोड़कर देखा जाता है इसलिए इस पौधे को हमेशा घर के भीतर लगाना चाहिए। कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट न लगाएं। 
  • मनी प्लांट को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए अन्यथा यह सूखने लगेगी। सूखती हुई मनी प्लांट आर्थिक तंगी की ओर संकेत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

money plant planting vastu tips to attract wealth in home
घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें
  • मनी प्लांट को यदि गमले में लगा रहे हैं तो उसे किसी बड़े गमले में ही लगाएं ताकि भलि प्रकार से बढ़ने की जगह मिल सके।
  • मनी प्लांट की दिशा पर ध्यान देना भी बहुत जरुरी होता है। गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।
विज्ञापन

money plant planting vastu tips to attract wealth in home
घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : iStock
  • मनी प्लांट को हमेशा खरीदकर ही लगाना चाहिए। किसी अन्य के घर की मनी प्लांट अपने घर में लाकर न लगाएं।
  • कांच की हरी या फिर नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है, यह धन को आकर्षित करती है।

money plant planting vastu tips to attract wealth in home
घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : iStock
  • मनी प्लांट को लगाते समय ध्यान रखें की उसकी बेल ऊपर की ओर जाती हुई हो। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल समृद्धि दायक होती है तो वहीं नीचे की तरफ लटकती हुई मनी प्लांट से आर्थिक रुकावट पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed