फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Diwali 2023 Vastu Tips Decorate Lamps Rangoli And Maa Laxmi Puja Items In These Corner Of Your House

Diwali 2023 Vastu Tips: वास्तु के अनुसार दीपावली पर करें ये तीन काम ,खूब बरसेगा पैसा और सेहत रहेगी अच्छी

Thu, 09 Nov 2023 12:45 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 09 Nov 2023 12:45 PM IST
सार

घर का मुख्य द्वार अतिथि के लिए पहले परिचय के समान होता है। इसलिए उसका सुंदर और स्वच्छ होना और उस पर किसी शुभ चिन्ह जैसे स्वास्तिक, शुभ-लाभ आदि का बना होना बहुत शुभ माना गया है।

विज्ञापन
Diwali 2023 Vastu Tips Decorate Lamps Rangoli And Maa Laxmi Puja Items In These Corner Of Your House
दिवाली की डेकोरेशन और पूजा करते समय हम वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखते हैं - फोटो : iStock

विस्तार

लक्ष्मी आराधना और स्तुति का पर्व है दीपावली। लक्ष्मी पूजन में कोई कमी न रह जाए,सबका यही प्रयास रहता है। सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास घर में हो सबकी यही कामना होती है। दीपावली के शुभ अवसर पर लोग अपने घरों को अपने तरीके से सजाते हैं। वास्तुशास्त्र में हर एक तत्व के लिए खास दिशा का चयन किया है। सजावटी वस्तुएं, रंग और आकार भी इन्हीं में शामिल हैं। ये सब एक प्रतीक के रूप में कार्य करते हैं जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। दिवाली की डेकोरेशन और पूजा करते समय हम वास्तु के कुछ नियमों को ध्यान में रखेंगे तो ये हमारे जीवन में खुशियां, समृद्धि और उपलब्धियां लेकर आते हैं और घर की नकारात्मकता समाप्त होती है।
विज्ञापन


आएगी सकारात्मक ऊर्जा
देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे,असत्य पर सत्य की जीत हो, जीवन हमेशा खुशहाल रहे इन सभी भावनाओं के साथ हम सभी अपने घर और अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान को नए तरीके से सजाते-संवारते है। घर का मुख्य द्वार अतिथि के लिए पहले परिचय के समान होता है। इसलिए उसका सुंदर और स्वच्छ होना और उस पर किसी शुभ चिन्ह जैसे स्वास्तिक, शुभ-लाभ आदि का बना होना बहुत शुभ माना गया है। घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए जरूरी है कि प्रवेशद्वार पर ऐसा कोई भी सजावट का सामान न रखें जिससे आने-जाने वाले मार्ग में रूकावट हो। इसी प्रकार ईशान कोण एवं घर के ब्रह्म स्थान में कोई भारी या नुकीली चीजें बनते हुए काम में व्यवधान की तरफ संकेत करती हैं।
विज्ञापन


लक्ष्मी जी के चरण
दीपावली पर लक्ष्मीजी की चरण पादुका घर के पूजा स्थल में रखना शुभता का प्रतीक माना गया है। धातु(चांदी,पीतल, पारद या पंचधातु) से बनी लक्ष्मी की चरण पादुका खरीदकर दीपावली के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए। मां लक्ष्मी की चरण पादुका कभी भी प्लास्टिक की न खरीदें वास्तु में इसे शुभ नहीं माना गया है। हां चावल के आटे या साबुत अन्न के दानों से आप पूजा की चौकी के सामने मां लक्ष्मी के चरण बना सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि माता के चरण ऐसे स्थान पर नहीं लगाने चाहिए जहां आपके या अतिथियों के पैर उन पर पड़ें, ऐसा करने से लक्ष्मीजी का अनजाने में अपमान होगा फलस्वरूप आपकी सुख-समृद्धि रुक सकती है। मान्यता है कि जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका होती है, वहां उसके शुभ प्रभाव से सारा दु:ख-दारिद्रय दूर हो जाता है, सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशियों की रंगोली
पूर्वमुखी घर में मुख्यद्वार पर आप रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस दिशा में शुभ और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे लाल, पीला, हरा, गुलाबी और नारंगी आदि का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है। वहीं इस दिशा में अंडाकार डिजाइन आपके जीवन में उन्नति के नए मार्गों को प्रशस्त करता है। उत्तर दिशा में पीले, हरे,आसमानी और नीले रंगों के प्रयोग से लहरदार या जल के गुण से मिलती हुई डिजाइन बनाकर आप अपने जीवन में स्पष्टता और तरक्की के नए-नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण एवं दक्षिण मुखी घर में खूबसूरत आयताकार पैटर्न की, गहरा लाल,नारंगी,गुलाबी एवं बैंगनी रंगों के प्रयोग से बनाई रंगोली आपके जीवन में सुरक्षा,यश एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। जीवन में लाभ एवं प्राप्तियों को आकर्षित करने के लिए पश्चिम मुखी घर के लिए आप सफ़ेद और सुनहरे रंगों के साथ गुलाबी, पीला, भूरा,आसमानी जैसे रंगों का प्रयोग कर गोलाकार रंगोली या पंचकोण आकार लिए हुए रंगोली बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed