फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   today after sunset beautiful view in the sky moon venus and saturn will be seen together

खगोलीय घटना: आज शाम आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, चंद्रमा-शुक्र और शनि होंगे बेहद करीब

Mon, 23 Jan 2023 09:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Jan 2023 09:16 AM IST
सार

  • आज शाम को आसमान में दिखेगी अनोखी खगोलीय घटना
  • चंद्रमा, शुक्र और शनि होंगे एक दूसरे के बेहद करीब
  • करीब 1 घंटा 30 मिनट तक देखा जा सकेगा यह नजारा

विज्ञापन
today after sunset beautiful view in the sky moon venus and saturn will be seen together
astronomical events 2023 : आज शाम पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह तीनों एक साथ नजर आएंगे। - फोटो : istock

विस्तार

आज शाम हम सभी को आसमान में बहुत ही अनोखा और सुंदर खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। आसमान में चंद्रमा, शुक्र और शनि तीन ग्रहों की युति आसमान में एकदम साफ और स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। इस अनोखी खगोलीय घटना का नजारा हम सभी खुली आंखों से देख सकेंगे। इसके अलावा वेधशाला में दूरबीन की मदद से इस सुंदर खगोलीय नजारें का लुप्त उठा सकते हैं। 23 जनवरी 2023 को सूर्यास्त के बाद आकाश में पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह तीनों एक साथ नजर आएंगे। 
विज्ञापन


जीवाजी वेधशाली, उज्जैन, मध्य प्रदेश के अनुसार आज शाम को यह सुंदर खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा, जब तीन प्रमुख ग्रह चंद्रमा-शुक्र-शनि की युति देखने को मिलेगी। 23 जनवरी को द्वितीया तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश और 2 कला पर होगा और उसकी क्रांति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी।
विज्ञापन


शुक्र ग्रह कुंभ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी। इसी प्रक्रा शनि ग्रह भी कुंभ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 25 कला दक्षिण होगी। इस तरह हम देखते हैं कि चंद्रमा के साथ शुक्र और शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत पास-पास हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में इस दिशा में दिखेगा अनोखा नजारा

ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और शुक्र भी 22 जनवरी को कुंभ राशि की यात्रा पर हैं वहीं चंद्रमा 23 जनवरी की शाम को कुंभ राशि में विचरण करेंगे। ऐसे में आज शाम को शुक्र-शनि और चंद्रमा का एक राशि में एक साथ रहेंगे। इस तरह से  आज शाम को चंद्रमा,शुक्र और शनि तीनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। 

23 जनवरी को  सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा का आकार एक हसिये की तरह दिखाई देगा। वहीं चंद्रमा के बिलकुल नीचे दक्षिण की ओर चमकता हुए शुक्र भी बेहद चमकता हुआ दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे शनि ग्रह को भी आसानी के साथ देखा जा सकता है हालांकि शनि की चमक थोड़ी फीकी रहेगी। 

इतने देर तक देखा जा सकेगा यह अनोखा नजारा

सोमवार, 23 जनवरी 2023 को चंद्रमा 07 बजकर 54 मिनट पर अस्त हो रहा है। ऐसे में लोग इस शनि-शुक्र और चंद्रमा के अनोखे नजारे को करीब 1 घंटा 30 मिनट तक बहुत ही अच्छी तरह देख सकेंगे। इस अनोखे नजारे को लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर खुली आंखों से बहुत ही अच्छी तरह से देख सकते हैं। इसे देखने में किसी भी तरह के टेलिस्कोप की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed