फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   To get rid of job and business problems do these measures on Saturday

नौकरी और व्यापार में चल रही हैं समस्याएं तो शनिवार के दिन ये उपाय करने से होगा लाभ

Fri, 17 Sep 2021 06:39 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
To get rid of job and business problems do these measures on Saturday
shani dev

शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है और ज्योतिष में भी ग्रहों में शनि को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। ज्योतिष के अनुसार शनि देव की प्रतिकूल स्थिति के कारण जातक को नौकरी और व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ कर्ज की स्थिति भी बन जाती है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित किया जाता है। इस दिन पूजा अनुष्ठान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा दृष्टि करते हैं। यदि आपके जीवन में धन, नौकरी और व्यापार संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो मेहनत और लगन से कार्य करने के साथ ही आप कुछ उपाय भी कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन आप कुछ उपाय करके आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपकी नौकरी और व्यापार संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। जानते हैं शनिवार के उपाय...

विज्ञापन

To get rid of job and business problems do these measures on Saturday
shani dev

शनि यंत्र की पूजा
यदि शनि के प्रतिकूल प्रभाव के कारण आपके जीवन में नौकरी व्यापार या धन संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो शनिवार के दिन विशेष रुप से शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए। होरा नक्षत्र में शनि यंत्र की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनि के नक्षत्र में इसे धारण किया जा सकता है। इससे आपकी समस्याएं दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

To get rid of job and business problems do these measures on Saturday
shani dev

शनि मंत्र का करें जाप
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि मंत्र का जाप करना बहुत लाभदायक रहता है। यदि आपके जीवन में नौकरी या व्यापार संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो आप इन मंत्रो का जाप कर सकते हैं। 
मंत्रः-  ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः 
मंत्रः- ॐ शं शनिश्चरायै नमः 

विज्ञापन

To get rid of job and business problems do these measures on Saturday
shanidev - फोटो : Google

शनिवार के दिन करें चीजों का दान  
शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे आपकी तरक्की की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed