फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The movement of four planets will change in ten days

दस दिनों में बदलेगी चार ग्रहों की चाल, आठ राशि वालों के लिए अच्छे समय की शुरूआत 

Wed, 10 Jun 2020 07:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी पं. गणेश प्रसाद मिश्र
पं. गणेश प्रसाद मिश्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
The movement of four planets will change in ten days
ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषीय गणना के हिसाब से आने वाले दस दिन बेहद खास होने जा रहे हैं। जून का तीसरा और चौथा सप्ताह 12 राशियों को प्रभावित करेगा। 15 से 25 जून तक चार ग्रहों की बदली हुई चाल एक दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रही है। इसका असर 12 राशियों पर पड़ेगा।

विज्ञापन


काशी के पंचांग के अनुसार नौ जून को शुक्र का वृष राशि में उदय हो चुका है लेकिन वह अभी वक्री हैं। ऐसी स्थिति में इस ग्रह का अशुभ फल कम हो जाता है। अगले सप्ताह 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके दो दिन बाद यानि 18 तारीख को मंगल का राशि परिवर्तन होगा और इसी दिन बुध भी मिथुन राशि में वक्री हो जाएगा। फिर 20 जून को बुध अस्त हो जाएगा।
विज्ञापन


जून के आखिरी सप्ताह में शुक्र अपनी ही राशि में मार्गी हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार आगामी दस दिनों में ग्रहों की बदली हुई चाल आठ राशियों के लिए अच्छे समय की शुरुआत लेकर आएगी तो वहीं चार राशियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जून के आखिरी सप्ताह में शुक्र अपनी ही राशि में मार्गी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगा धन लाभ, मिलेगी तरक्की

मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या,तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जून में 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने से इन 8 राशि वाले लोगों को धन लाभ, तरक्की और बिजनेस में फायदा मिल सकता है।

 

The movement of four planets will change in ten days
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका - फोटो : अमर उजाला

रहना होगा संभलकर

इनके अलावा कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और कारोबार में संभलकर रहना होगा। मेहनत ज्यादा होगी और उसका फायदा नहीं मिल पाएगा। तनाव, नुकसान और विवाद होने की संभावना बन रही है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

भगवान शिव करेंगे रक्षा

ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए विशेष उपाय किए जा सकते हैं। जिनमें ग्रहों से जुड़ी चीजों का दान, जाप, व्रत और पूजा-पाठ शामिल है। इनके अनुसार गंगाजल में ताजा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से हर ग्रह का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद दूध और पानी मिलाकर पीपल के पेड़ में चढ़ाना चाहिए। जॉब, बिजनेस, सेहत और दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed