फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Three tarot card represent to Saturn planet

जिंदगी के तीन इम्तिहान पास करने के बाद ही शनि देता है तरक्की

Sat, 17 Nov 2018 08:44 AM IST
सोनल वर्मा, टैरो कार्ड रीडर
सोनल वर्मा, टैरो कार्ड रीडर Updated Sat, 17 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Three tarot card represent to Saturn planet
Shani Amavasya

टैरो के हिसाब से सैटर्न शानि एक फोर्स है जिसे हम ग्रह से जोड़ते हैं। यह बिल्कुल उसी तरह है जैसे किसी व्यक्ति के जीवन में बुढ़ापा जवानी आती है उसी तरह यह एक आम एक आदमी के जीवन में आती है। इसी को ज्योतिष की भाषा में शनि नाम दिया गया है।

विज्ञापन


न्याय के देवता शनि से डरने की नहीं बल्कि समझने की जरूरत है। शनि का कार्य हमारे कर्मों का बोध कराना है। यह मनुष्य के द्वारा किए गये कार्यों का निर्णय पूरी ईमानदारी से करता हुआ उसका परिणाम देता है। फिर चाहे वह अच्छे कर्म हों या फिर बुरे, उसका परिणाम आपको निश्चित ही भोगना होता है। शनि की कोर्ट में दया का स्थान नहीं है लेकिन न्याय निश्चित है।
विज्ञापन


टैरो विधा में शनि से संबंधित तीन कार्ड हैं - पावर, द स्टार और द वर्ड। ये तीनों कार्ड शनि के तीन पावर फोर्स की तरफ इशारा करते हैं।

शनि की पहली फोर्स पावर हमारी उन इच्छाओं को प्रकट करता है, जो हमें प्रलोभन देने का कार्य करती है। यह कार्ड आपका इम्तिहान लेता है कि आप कठिनाई भरे मार्ग पर चलते हुए सही रास्ता चुनते हैं या फिर उससे बचकर आसान डगर पर निकल जाते हैं। यदि आप आसान रास्ता चुनते हैं तो फिर परिणाम तो भुगतने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैरो में शनि के लिए दूसरा कार्ड है स्टार, जो कि हमारे जीवन में ईश्वर या फिर कहें ईश्वरीय ताकत को रिप्रेजेंट करता है। जब हम आसान मार्ग चलने के प्रलोभन से बच जाते हैं तो कठिन परिस्थितियों पर चलते हुए हमें स्टार की पावर मिलती है, जो कि शनि की ही देन है। यह आपके भीतर संतुलन की चेतना को जागृत करता है।


द वर्ड शनि का फल देने वाला तीसरा कार्ड है। जब आप दोनों इम्तिहान में पास हो जाते हैं तो सुख की प्राप्ति होती है। द वर्ड पूर्णता को प्रकट करता है। अर्थात् आपके भीतर जो कुछ भी संतुलन होना चाहिए, वो आपको इसके माध्यम से मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed