फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot rashifal: daily tarot horoscope reading for 21 December by tarot card reader deepali dubey

टैरो राशिफल 21 दिसंबर : टैरो कार्ड से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Thu, 20 Dec 2018 04:05 PM IST
विनोद शुक्ला दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Dec 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
Tarot rashifal: daily tarot horoscope reading for 21 December by tarot card reader deepali dubey
टैरो राशिफल

मेष : लवर्स ; आपके रिश्ते मधुर होंगे ,संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, मित्रों परिवार के संग समय बिताएंगे, नया रिश्ता कोई आ सकता है, विवाह सूत्र में बन सकते हैं अगर विवाह योग्य है तो

विज्ञापन

लकी रंग गुलाबी
विशेष उपाय- किसी भी देवालय मंदिर अथवा पूजा के स्थान पर सेवा करें

वृषभ: जस्टिस : अब समय आ गया है कि आपके प्रयासों का लाभ नहीं मिला है तो धैर्य रखें आपके प्रयास विफल नहीं जाएंगे देर से ही सही पर आपके किए हुए कर्मों का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा 
विज्ञापन

लकी रंग सुनहरा
विशेष उपाय- बड़े बूढ़ों, गुरु ,माता, पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले

मिथुन :डेथ: एक नया काम प्रोजेक्ट मूवमेंट हुआ है या कुछ ही दिनों में होने वाला है, समय के साथ इस परिवर्तन को ध्यान में रखकर दिल से ना सोच कर दिमाग का उपयोग करें, फैसला लेने में आपके लिए आसानी होगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी रंग काला 
विशेष उपाय- बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करें 

कर्क:  विल आफ़ फार्च्यून: कर्म प्रधान बने धैर्य बनाए रखें शीघ्र ही आपको शुभ समाचार मिलेगा आपके किए हुए हर प्रयास अब शुभ फल देंगे 
लकी रंग लाल
विशेष उपाय :  घर पर लौटते समय शाम को कोई भी चीज लेकर जैसे कि फल इत्यादि घर पर लेकर आएं 

सिंह: मून : जीवन में जो फैसले आपको तकलीफ दे रहे हैं उनको कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए समय आपको संशय से दूर कर देगा आपको संतुलन बनाने की जरूरत है जीवन में क्रोध आदि से दूर रहें
लकी रंग गुलाबी
विशेष उपाय: पानी अथवा पेय पदार्थ जैसे कि फलों का जूस का अधिक सेवन करें व्यायाम या योग करें

कन्या: मन में विकारों पर काबू पाने के लिए आपको स्वयं ही कार्य करना होगा किसी भी व्यक्ति की मदद लेना आपके लिए अच्छा होगा किसी से सलाह मशवरा ले सकते हैं इसमें कोई भी बुराई नहीं है 
लकी रंग नीला
विशेष उपाय आपको किसी परिजन मित्र या सलाहकार से संपर्क साधना चाहिए जो आप की शक्तियों का सही आकलन कर आपको एक सही निर्णय लेने पर मदद कर सके

तुला : दा मैजिशियन : आपके अंदर एक असीमित ऊर्जा है अपनी शक्ति को पहचाने और परिश्रम करते रहे फल मिलेगा
लकी रंग पीला
 विशेष उपाय : किसी भी गरीब भूखे को भोजन कराएं

वृश्चिक : स्टार : आपके लिए किए हुए कर्म आपके साथ हैं जीवन में आपको जितने अच्छे कर्म किए हैं उनका फल मिलेगा और आपको अपने, आचरण विचारधारा, शिष्टाचार, सब अब एक नए मुकाम पर ले जायेंगे 
लकी रंग लाल 
विशेष उपाय- घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लेकर दैनिक कार्य की शुरुआत करें

धनु : द फूल: जीवन में एक नया नजरिया अपनाए चीजों को देखने का आप का टैलेंट आप की विचारधारा ,आप का विलक्षण दिमाग आपको हर समस्या से निकालने में सक्षम है खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखिए

लकी रंग सफेद
विशेष उपाय- दोबारा से अपने मन को एकाग्र करके जीवन में चल रही दुविधा को देखिए किसी भी वृद्ध की सेवा से लाभ करने से की सेवा करने से लाभ मिलेगा 

मकर: स्ट्रैंथ:  आपको अपने जीवन  को संतुलित करना चाहिए वरना आपको ही कष्ट मिलेगा वास्तविकता और अभिलाषा ओं में संतुलन बनाकर चलें 
लकी रंग नीला 
विशेष उपाय : सुबह उठकर ध्यान करें अकेले में बैठ कर शांत मन से अपनी विशेषताओं का आकलन करें और धैर्य के साथ नई योजनाएं बनाएं

 कुंभ : टावर: कुछ समस्या या कुछ समाचार,अप्रत्याशित और अचानक से आ सकते हैं कुछ परेशान भी कर सकते हैं यह सिर्फ एक समय है टल जाएगा खुद पर अपने माता पिता अथवा गुरु या इष्ट पर आस्था रखते हुए आशीर्वाद लीजिए
लकी रंग पीला 
विशेष उपाय- कहीं पर भी आप एक पौधा लगा सकते हैं या किसी भी पौधे का पौधे शाला में दान कर सकते हैं या किसी भी बच्चे की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं

मीन: एंपरर : विपरीत परिस्थितियों से आप निकल के आ गए हैं अब आपके हाथ में समस्या का समाधान है अपना मनोबल ऊंचा रखकर फैसला ले और आगे बढ़ें।  
लकी रंग नीला
विशेष उपाय : किसी किसी भी देवालय में जाकर पेड़ पौधे को लगाएं या वहां परसेवा करें या भूखे प्यासे को पानी पिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed