फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   tarot rashifal: daily tarot horoscope reading for 12th october 2018

टैरो राशिफल 12 अक्टूबर : टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 11 Oct 2018 05:21 PM IST
दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर Updated Thu, 11 Oct 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
tarot rashifal: daily tarot horoscope reading for 12th october 2018
टैरो भविष्यवाणी

जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन


मेष
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सर्वोत्तम है। अचानक यात्रा के संकेत हैं। कोई भी निर्णय खूब सोच-विचार कर लें। कभी कभार समझौता करना बेहतर होता है।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस
लकी नंबर : 2

वृषभ
आज आपके कार्ड पर विजय विराजमान है। अपने अंतस की आवाज सुनें। नई संपत्ति खरीदने अथवा नवीनीकरण के लिए समय उत्तम है।
लकी टैरो कार्ड : हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5

मिथुन
नए उद्यम का शुभारंभ करने के लिए समय उत्तम है। आवास परिवर्तन कर सकते हैं। नई अवधारणाओं का स्वागत कीजिए और जीवन में आगे बढ़ते रहिए।
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबर :11

कर्क
परिवर्तन प्रकृति की स्थायी प्रक्रिया है। विदेश यात्रा के आसार हैं। आप खुद पर भरोसा कायम रखें। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। पीठ दर्द को अनदेखा न करें।
विज्ञापन

लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1

सिंह
जीवन के हर क्षण का भरपूर आनंद लें। सामाजिक मेलजोल कायम रखें। नाहक चिंता में न डूबे रहें। सेंधा नमक मिश्रित जल से स्नान करें।
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17

कन्या
वायुमंडल में प्रेम की खुमारी है। वित्तीय मामलों में किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा कर लें। आज के शुभ दिन आप पर किसी देवदूत की कृपा बनी रहेगी।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6

तुला
आप बुद्धिमान और शक्तिशाली हैं। जल्दबाजी में कोई दुस्साहसी निर्णय न लें। कभी-कभार आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 10

वृश्चिक
आज बेहद व्यस्त और कड़ी मेहनत वाला दिन है। विश्वासघातियों से सावधान रहें। वित्तीय स्थिति अपने शिखर पर होगी।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3

धनु
आप चीजों को जानने- समझाने के अल्पकालिक चरण से गुजर रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नई भागीदारी शुरू करने के लिए शुभ समय है।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8

मकर
परिवार के साथ भरपूर आनंद लीजिए। आज आपके कार्ड पर सेहत, दौलत, समृद्धि और खुशी सब कुछ विराजमान है। छिटपुट विवादों में उलझने से बचें।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19

कुंभ
जो नहीं है उसका अफसोस करने के बजाय जो है उसका आनंद लेना सीखिए। अपने इरादे पर अटल रहें और भ्रम का त्याग करें। चांदी की गिलास में पानी पिएं।
लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4

मीन
आप प्रारब्ध को जानते हैं, लेकिन सही पथ की खोज में हैं। उपेक्षा की भावना से बाहर निकलें। सुधार की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। शांत-गहरी नींद लें।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed