फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot Card Reading 18 July 2025 know todayTarot Card Horoscope

19 July Ka Tarot Rashifal: मेष राशि वालों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा, पढ़ें दैनिक टैरो कार्ड राशिफल

Sat, 19 Jul 2025 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 07:18 AM IST
सार

19 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Tarot Card Reading 18 July 2025 know todayTarot Card Horoscope
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala

विस्तार

19 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए टैरो कार्ड रीडिंग क्या लेकर आई है। 
विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए सराहना और पहचान का संकेत लेकर आया है। आपने हाल ही में जहां भी सच्चाई और ईमानदारी का साथ दिया है, चाहे वह आपके कार्यक्षेत्र में हो, रिश्तों में हो या खुद के प्रति, वहां से अब आपको उसका फल मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन

आपकी सच्चाई, निष्ठा और अपने आप से की गई ईमानदार बातचीत अब सम्मान, प्रशंसा और नए अवसरों के रूप में सामने आएगी। यदि आपने अपने काम के प्रति ईमानदारी बरती है तो आपको प्रमोशन, तारीफ़ या कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह सोचने का समय है कि आपने हाल में किस क्षेत्र में सबसे ज़्यादा ईमानदारी दिखाई है। क्या आपने किसी रिश्ते में सच बोलने का साहस किया या अपने सपनों के प्रति ईमानदारी दिखाई?

अपनी सच्चाई पर भरोसा बनाए रखें क्योंकि वही आपकी सबसे बड़ी ताक़त है। आने वाला समय आपको आपकी ईमानदारी का इनाम ज़रूर देगा।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed