Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 16 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए दिन बदलावों से भरा रहेगा। आपको घर या बाहर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपके कार्ड के मुताबिक, यह समय आपके लिए बदलावों से भरा रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tarot Card Reading 16 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए दिन बदलावों से भरा रहेगा। आपको घर या बाहर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपके कार्ड के मुताबिक, यह समय आपके लिए बदलावों से भरा रहेगा। कोई बड़ा परिवर्तन आपके जीवन में हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं। इस दौरान आप किसी अजनबी से कोई बात शेयर न करें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। मेष राशि वालों को खानपान का खास ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। इस दौरान परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। छात्रों को उपलब्धि मिलने से मन काफी खुश रहेगा। हालांकि, सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सावधान रहना होगा। आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं।
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परर
-
द हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।