फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot Card Reading 03 August 2025 know todayTarot Card Horoscope

03 August Ka Tarot Card Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत का है, पढ़ें दैनिक अंक टैरो कार्ड

Sun, 03 Aug 2025 06:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 06:49 AM IST
सार

03 August Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Tarot Card Reading 03 August  2025 know todayTarot Card Horoscope
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala

विस्तार

03  August Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है।

विज्ञापन

आज का दिन उन सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष संदेश लेकर आया है, जो पिछले कई वर्षों से अकेले हैं। यदि आप लंबे समय से किसी प्रेम संबंध से दूर हैं  विशेषकर पिछले छह से सात वर्षों से  तो अब यह स्थिति बदलने जा रही है।
विज्ञापन


हर्मिट कार्ड दर्शाता है कि आपने इस समय में स्वयं को गहराई से समझा है। आपने अपने भीतर के सत्य को पहचाना, अकेले रहकर आत्मचिंतन किया और जीवन के कई अनुभवों से सीख ली। यह एक ऐसी यात्रा रही जिसमें आपने भीतर की शक्ति और शांति को खोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब, एस ऑफ कप्स यह संकेत दे रहा है कि आपके जीवन में एक नया प्रेम अवसर आने वाला है। यह रिश्ता केवल भावनात्मक नहीं होगा, बल्कि एक आध्यात्मिक और आत्मिक जुड़ाव भी होगा। यह ब्रह्मांड (यूनिवर्स) की ओर से आपको एक आशीर्वाद स्वरूप उपहार होगा एक ऐसा साथी, जो आपके जीवन में प्रेम, अपनापन और संतुलन लाएगा।

अब समय है कि आप अपने बीते अनुभवों और सीखी हुई बातों को अपने रिश्तों में उतारें। आपके भीतर जो परिपक्वता आई है, वह आपको एक सच्चे और समझदार साथी के रूप में उभरने में मदद करेगी।


सिंह राशि वालों के लिए यह समय एक नए आरंभ, नई भावनात्मक शुरुआत और एक सच्चे साथी के आगमन का संकेत है। अपने दिल को खुला रखें, क्योंकि अब जो कुछ भी आएगा, वह आपकी आत्मा की तैयारी का फल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed