फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Swapna Shastra what is sign of seeing broken tooth in dream sapne me dant tutna dekhne ka matlab

Swapna Shastra: सपने में दांत का टूटना इस बात की ओर करता है इशारा, हो जाएं सतर्क

Wed, 02 Nov 2022 11:36 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 02 Nov 2022 11:36 AM IST
सार

Teeth Breaking In Dream: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में खुद का दांत टूटते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Swapna Shastra what is sign of seeing broken tooth in dream sapne me dant tutna dekhne ka matlab
सपने में दांत का टूटना इस बात की ओर करता है इशारा - फोटो : iStock

विस्तार

Teeth Breaking In Dream: सोते समय सपने हर किसी को आते होंगे। नींद खुलने के बाद कुछ सपने भूल जाते हैं, तो वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो मन को बेचैन कर देते हैं। कुछ लोग नींद में दिखाई दिए सपने को सपना समझ कर भूल जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना होता है कि हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र भी यही मानता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ अर्थ होता है। ये सपने हमारे निकट भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करते हैं। ऐसा ही एक सपना है दांत टूटने का, जिसको देखने के बाद लोग उस पर ध्यान नहीं देते। लेकिन यदि आपको भी इस तरह के सपने दिखाई देते हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि इस तरह का सपना हमारी जिंदगी से जुड़ी किसी घटना के बारे में संकेत देता है। आइए जानते हैं सपने में दांतों का टूटना या गिरना किस बात का संकेत है...

विज्ञापन


Chanakya Niti: इस तरह से कमाया हुआ धन देता है अशुभ फल, दरिद्रता नहीं छोड़ती कभी पीछा 
विज्ञापन


सपने में दांतों का टूटना

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में खुद का दांत टूटते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं यदि सपने में कोई व्यक्ति आपके दांत को पकड़ कर खींच रहा है या तोड़ने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके आने वाले भविष्य में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस बदलाव को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। 
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में अपना दांत चटका हुआ देखते हैं, तो इस तरह का सपना ये बताता है कि आप किसी बात को लेकर बेहद दबाव में हैं। ऐसे में आपको इससे उबरने की कोशिश करनी चाहिए। 
  • इसके अलावा यदि आप सपने में अपना दांत टूटते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि जीवन में आपको आने वाले समय में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इन नए अवसरों से आप धन लाभ पा सकते हैं। 

Gautam Buddha Ke Vichar: महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed