फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Swapna Shastra this important thing decides whether the dream come true or not according to dream astrology

Swapna Shastra: आपका सपना सच होगा या नहीं, ये बात करेगी तय, संकेतो से जानें भविष्य

Sun, 23 Jan 2022 10:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 10:58 AM IST
सार

Swapna Shastra: आप में से कई लोग सुबह के स्वप्न के बारे में जानकारी तो रखते होंगे लेकिन दोपहर या रात का स्वप्न आपको क्या संकेत देता है इसकी जानकारी लोगों के पास शायद ही हो। शास्त्रों में अलग-अलग प्रहर में देखे गए सपनों के बारे में जानकारी  दी गई है। 

विज्ञापन
Swapna Shastra this important thing decides whether the dream come true or not according to dream astrology
Swapna Shastra - फोटो : dream

विस्तार

Swapna Shastra: सपने अवचेतन मन में चल रहे विचारों के अलावा भविष्य की घटनाओं का भी इशारा देते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ-अशुभ मतलब बताए गए हैं।  कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनका आना जिंदगी में सुख-संपत्ति, वैभव-ऐश्वर्य आने का साफ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र में सुबह के समय दिखने वाले सपनों को लेकर ऐसा बताया गया है कि ये अक्सर सच हो जाते हैं। वहीं, इसमें न सिर्फ सुबह दिखने वाले सपने बल्कि रात में दिखने वाले सपनों  के बारे में भी बताया गया है। आप  में से कई लोग सुबह के स्वप्न के बारे में जानकारी तो रखते होंगे लेकिन दोपहर या रात का स्वप्न आपको क्या संकेत देता है इसकी जानकारी लोगों के पास शायद ही हो। शास्त्रों में अलग-अलग प्रहर में देखे गए सपनों के बारे में जानकारी  दी गई है। आइए जानते हैं रात के भिन्न प्रहर में आने वाले स्वप्न संकेतों के बारे में- 

विज्ञापन

Swapna Shastra this important thing decides whether the dream come true or not according to dream astrology
Swapna Shastra - फोटो : night dream

ऐसे स्वप्न होते हैं सच 
स्वप्न किसी भी प्रहर में देखे गए हों इनमें से कुछ सच होते हैं और कुछ नहीं। हम इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि कुछ सपने फल देते हैं और कुछ सपनों का कोई परिणाम नहीं होता। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने देखने का समय बताता है कि वह हकीकत में बदलेगा या नहीं। 

  • रात के 10 बजे से 12 बजे के बीच देखे गए सपने कोई फल नहीं देते हैं। आमतौर पर यह सपने दिन में हुई घटनाओं का ही दिमाग पर असर होता है। 
  • रात 12 बजे से 3 बजे के बीच देखे गए सपने सच हो सकते हैं लेकिन उन्हें सच होने में अमूमन 1 साल तक का समय लग जाता है। 
  • वहीं ब्रह्म मुहूर्त यानि कि सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच देखे गए ज्यादातर सपने सच हो जाते हैं।  ये 1 से 6 महीनों के बीच फल देते हैं।  
  • दोपहर में देखे गए सपनों का कोई मतलब नहीं है क्योंकि यह सच नहीं होते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Swapna Shastra this important thing decides whether the dream come true or not according to dream astrology
Swapna Shastra

क्यों होते हैं सुबह के सपने सच  
सुबह का समय वो समय होता है जब व्यक्ति अपनी आत्मा के बहुत करीब होता है। साथ ही इस समय दैवीय शक्तियां सक्रिय होती हैं और उसका असर पृथ्वी की हर जीव-निर्जीव चीज पर पड़ता है। इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में जागने और भगवान की आराधना करने के लिए कहा जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed