Surya Grahan 2021: आज कब शुरू होगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए क्या करना है वर्जित, क्या करना रहेगा सही
Surya Grahan 2021: ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ कार्य या पूजा पाठ आदि करना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा भी ग्रहण के दौरान कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक माना जाता है। यहां जानिए ग्रहण के दौरान क्या करना माना गया है वर्जित और क्या करना रहता है सही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Solar Eclipse 2021: आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा। यह ग्रहण दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक चलेगा। वैसे तो ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक दृष्टि और ज्योतिष में इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ नियम बताए जाते हैं। यह सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है, तो वहीं कुछ कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान कौन से कार्य करना हैं वर्जित और कौन से कार्य करना रहता है सही।
ग्रहण के दौरान न करें ये काम-
- ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना दोनों ही वर्जित माने गए हैं।
- ग्रहण काल में नाखून काटना, बाल काटना, कंघी करना आदि काम भी नहीं करने चाहिए।
- धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए। माना जाता है कि इससे गर्भस्थ शिशु पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।
- जब ग्रहण चल रहा हो तो उस समय में चाकू, कैंची, सुई आदि चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना या पूजन करना भी मना होता है।
- ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह से फूल-पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए और पेड़ पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।
इन कार्यों को करना रहता है सही-
- ग्रहण के दौरान मानसिक रूप से ईश्वर का स्मरण और मंत्र जाप करना चाहिए।
- खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखना चाहिए।
- ग्रहण के बाद दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए और पूजा स्थान के साथ पूरे घर की सफाई करनी चाहिए।