{"_id":"660d175b95940ebaee05b4e0","slug":"surya-grahan-in-april-2024-dos-and-donts-work-during-solar-eclipse-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2024: नवरात्रि से पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलतियां","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Surya Grahan 2024: नवरात्रि से पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wed, 03 Apr 2024 02:18 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:18 PM IST
सार
Solar Eclipse 2024: इस साल 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। वहीं इसके ठीक एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा।
विज्ञापन
साल का पहला सूर्य ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Solar Eclipse 2024: इस साल 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। वहीं इसके ठीक एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले 25 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लगा था, जोकि भारत में दिखाई नहीं दिया था। 8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान कौन से काम करने चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए...
विज्ञापन
भोजन न करें
ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान पका हुआ कोई भी खाद्य पदार्थ खाने की मनाही होती है। वहीं पहले से पका हुआ खाना रखा है तो उस पर तुलसी की पत्तियां डाल दें।
विज्ञापन
नए काम की शुरुआत न करें
सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य न करें। साथ ही ग्रहण के दौरान नाखून काटने और कंघी करने से भी बचें।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें। साथ ही गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें और न ही ये चीजें हाथ में लें। इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।
इन चीजों से भी बचें
सूर्य ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए। ग्रहाणकाल में सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है। सूर्य ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान काटने-छीलने का काम भी नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान क्या करें
घर में पका हुआ भोजन रखा है तो ग्रहण के दौरान खाने और पानी आदि में तुलसी की पत्तियां डाल दें, ताकि ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़ें। इस दौरान घर के मंदिर को ढक दें। साथ ही इस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की आराधना में बिताएं। वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और दान अवश्य करें।