फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   surya grahan December 2020 solar eclipse know astrological effects

Surya Grahan 2020: किस राशि-नक्षत्र में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें ज्योतिषीय प्रभाव

Sat, 05 Dec 2020 08:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 05 Dec 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
surya grahan December 2020 solar eclipse know astrological effects
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Solar Eclipse 2020 Date and Time in India: साल के इस आखिरी महीने में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगा और 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं 15 दिसंबर को धनु संक्रांति भी है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से- 

विज्ञापन

नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

विज्ञापन

surya grahan December 2020 solar eclipse know astrological effects
सूर्य ग्रहण 2020 का दृश्य क्षेत्र - फोटो : सोशल मीडिया
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

Solar Eclipse 2021 dates: साल 2021 में सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव क्षेत्र

surya grahan December 2020 solar eclipse know astrological effects
15 दिसंबर को धनु संक्रांति - फोटो : सोशल मीडिया
15 दिसंबर को धनु संक्रांति

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण 14-15 दिसंबर को पड़ रहा है। 15 तारीख को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु संक्रांति पर सूर्य ग्रहण का पड़ना बेहद खास माना जा रहा है। धनु संक्रांति 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे।



 

विज्ञापन

surya grahan December 2020 solar eclipse know astrological effects
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था। ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। परंतु सूर्य ग्रहण का प्रभाव देश और दुनिया पर अवश्य पड़ेगा। ऐसे में ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सावधानी जरूर बरतें।

साल 2021 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव क्षेत्र

surya grahan December 2020 solar eclipse know astrological effects
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य ग्रहण का सूतक

सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है और ये ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। इस अवधि में कई चीजों का विचार किया जाता है। हिन्दू धार्मिक आस्था के केन्द्रों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। पूजा पाठ एवं अन्य प्रकार के मंगल अनुष्ठान रुक जाते हैं और जब ग्रहण समाप्त होता है तो गंगा जल से घर, मंदिर, मूर्तियों को शुद्ध किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed