फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   surya grahan 2020 time in india solar eclipse

Solar Eclipse 2020: साल का अंतिम सूर्यग्रहण कब, जानें इसके बारे में सब कुछ

Sat, 05 Dec 2020 08:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 05 Dec 2020 08:32 AM IST
सार

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 और 15 दिसंबर को लगेगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा।

विज्ञापन
surya grahan 2020 time in india solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020: सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 दिसंबर को साल 2020 का अंतिम सूर्यग्रहण लगेगा। इसके पहले 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण लग था है। ज्योतिष और खगोलशास्त्र में ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं 14 दिसंबर को लगने वाले सूर्यग्रहण के बारे में सारी जानकारियां....
विज्ञापन

कब लगेगा सूर्य ग्रहण

  • साल का अंतिम ग्रहण सूर्यग्रहण के तौर पर होगा। सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण की समाप्ति 15 दिसंबर की रात को 12 बजकर 23 मिनट होगा।
  • विज्ञापन

साल 2020 में कितने ग्रहण

  • इस साल कुल 6 ग्रहण लगा था। जिसमें से 4 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण। साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को लगा था। अब 14 दिसंबर को साल 2020 का  अंतिम ग्रहण लगेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

सूर्य ग्रहण किस नक्षत्र और राशि में

  • साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 और 15 दिसंबर को लगेगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा।
Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण

  • यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

ग्रहण के दौरान सावधानियां

  • ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
  • ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
  • ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
  • सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।
  • सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता।
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed