फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   surya grahan 2020 date solar eclipse in december timing

Solar Eclipse 2020: 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्यग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा?

Sat, 05 Dec 2020 06:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 05 Dec 2020 06:14 PM IST
सार

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 14 नवंबर की शाम 7 बजकर 02 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 15 दिसंबर की रात के 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
surya grahan 2020 date solar eclipse in december timing
surya grahan 2020: इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था। 

विस्तार

 ज्योतिष और खगोलशास्त्र के नजरिए से साल 2020 काफी महत्वपूर्ण वर्ष रहा। इस वर्ष कुल मिलाकर 6  ग्रहण लगे, जिसमें से छठा और आखिरी ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 30 नवंबर को उपछाया चंद्रग्रहण लगा था। 14 नवंबर को ग्रहण के बाद साल 2020 की विदाई हो जाएगी। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 14 नवंबर की शाम 7 बजकर 02 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 15 दिसंबर की रात के 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



Surya Grahan 2020: किस राशि-नक्षत्र में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें ज्योतिषीय प्रभाव

शास्त्रों में ग्रहण पर विशेष सावधानियां बरतनी की सलाह दी जाती है। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कोई भी चीज नहीं काटनी चाहिए और न ही सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्य करने चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के भीतर ही रहना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।

Solar Eclipse 2020: साल का अंतिम सूर्यग्रहण कब, जानें इसके बारे में सब कुछ

ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए और घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।

Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed