{"_id":"63833717e764711631567a54","slug":"shukra-venus-importance-in-astrology-know-shukra-effects-and-remedies-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Astrology: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का महत्व, जानिए शुक्र ग्रह के मजूबत होने के संकेत","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का महत्व, जानिए शुक्र ग्रह के मजूबत होने के संकेत
Sun, 27 Nov 2022 03:38 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 27 Nov 2022 03:38 PM IST
सार
शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
विज्ञापन
शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों के अंतर पर एक राशि से दूसरी राशि में आते हैं।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैदिक ज्योतिष में सभी नवग्रहों का विशेष महत्व होता है। ग्रहों का मनुष्य के जीवन में व्यापक प्रभाव पड़ता है। सूर्य जहां व्यक्ति को मान-सम्मान और प्रसिद्धि दिलाते हैं तो वहीं शुक्र ग्रह जातकों को उनके जीवन में सुख-सुविधाओं समेत कई तरह के लाभ प्रदान करते हैं। शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं उन्हें जीवन में भौतिक सुख,सुंदरता, वैभव और ऐशोआराम मिलता है।
विज्ञापन
ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि मानी जाती है जबकि मीन उच्च राशि होती है। जिन लोगों की कुंडली में शु्क्र ग्रह स्थिति कमजोर होती है। उन्हें आर्थिक परेशानियां और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके उलट अगर कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत भाव में होते हैं तो व्यक्ति को सभी तरह की भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
आइए जानते हैं कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर और मजबूत होने के लक्षण और कुछ ज्योतिषीय उपाय...
पढ़ें- राशिफल 2023 । अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन
कुंडली में कमजोर शुक्र का जातकों पर प्रभाव
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शु्क्र ग्रह के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।
कुंडली में शुक्र ग्रह के मजूबत होने के संकेत
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।
कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय
- वृषभ और तुला राशि के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए
- शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
- शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें।
- गाय को रोज सुबह रोटी खिलाएं।