फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Sharad purnima 2024 daan do not donate these things on sharad purnima disprj

Sharad Purnima 2024: आज शरद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जीवन से सुख-शांति हो सकती है दूर

Wed, 16 Oct 2024 07:42 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Oct 2024 07:42 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा पर दान का बड़ा महत्व है, लेकिन शास्त्रों में इस दिन कुछ चीजों के दान के लिए सख्त मनाही है। इन चीजों के दान से आपके जीवन में इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Sharad purnima 2024 daan do not donate these things on sharad purnima disprj
Sharad Purnima 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sharad Purnima 2024 Daan: आज शरद पूर्णिमा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। सनातन धर्म में यह दिन बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और रातभर अपनी किरणों के जरिए अमृत वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने की परंपरा है। इस दिन खीर को रात भर चंद्रमा की चांदनी में रखा जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा पर दान का भी बड़ा महत्व है, लेकिन शास्त्रों में इस दिन कुछ चीजों के दान के लिए सख्त मनाही है। आपको इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपके जीवन में इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

विज्ञापन


शरद पूर्णिमा पर न करें इन चीजों का दान
शरद पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों का वर्णन किया गया है, जिनका दान शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


1. लोहे का सामान
शरद पूर्णिमा के दिन गलती से भी आपको लोहे का सामान दान में नहीं देना चाहिए। लोहे का दान करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि लोहे का दान करने से शनि दोष लग सकता है। साथ ही असफलता का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. दही 
शरद पूर्णिमा के दिन दही का दान भी नहीं करना चाहिए। दही का दान करने से व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। साथ ही आपके जीवन से सुख-शांति जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दही का दान करने से शुक्र दोष लगता है।


3. नमक
शरद पूर्णिमा पर कभी भी नमक का दान न करें। यह बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

किस चीज का दान माना जाता है शुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर आप चावल, गुड़, खीर का दान कर सकते हैं। यह बेहद शुभ माना जाता है। इससे आप आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पा सकते हैं।

Sharad Purnima 2024: 16 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा, इस दिन खुले आसमान के नीचे क्यों रखते हैं खीर ?
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed