फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Shani Dev Upay astro tips remedies to please shani dev in hindi

Shani Dev Upay: शनि देव को खुश करने के लिए अपनाएं ये अचूक उपाय, जीवन में आएगी शांति

Sat, 21 Sep 2024 10:32 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

शनि देव की नाराजगी से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि देव को खुश करने के अचूक उपाय...
 

विज्ञापन
Shani Dev Upay astro tips remedies to please shani dev in hindi
शनि देव को खुश करने के उपाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shani Dev Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर ग्रह माना गया है। जिसकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति खराब होती है, उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही अच्छा या बुरा फल देते हैं। अगर कोई व्यक्ति जाने-अनजाने में बुरा काम करता है, तो वह शनि देव की दृष्टि से बच नहीं सकता है। शनि देव इसका दंड जरूर देते हैं।

विज्ञापन


साथ ही शनि देव की नाराजगी से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि देव यदि किसी से नाराज हो जाते हैं, तो उसे अपने परिश्रम का भी फल नहीं मिलता और निजी संबंधों में भी खटास आती है। इसके साथ ही रिश्ते-नाते भी टूट जाते हैं और आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जो शनि देव की नाराजगी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर है या उनकी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, ऐसे लोगों को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिससे शनिदेव खुश होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही इन उपायों की मदद से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि देव को खुश करने के उपाय

  • ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा अर्चना करने से वह प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस दिन हनुमान जी का भी पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
  • शनिवार के दिन शनि देव के साथ ही पीपल के वृक्ष की भी पूजा करनी चाहिए। इस दिन पीपल के वृक्ष में जल दें और सरसों के तेल का दिया जलाएं।
  • अगर आपसे जाने-अनजाने में कोई भूल हो गई है, तो शनि देव से अपनी गलतियों की माफी जरूर मांगें और सही कर्म करने का प्रयास करें।
  • शनि देव की कृपा पाने के लिए बेजुबान पशुओं, मजदूर वर्ग, असहाय और बुजुर्ग लोगों की मदद करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed