फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Saturn Retrograde Shani Vakri 17 june 2023 Effect On world Shani Ka Parivartan in hindi

Shani Vakri 2023: आज से शनि चलेंगे वक्री चाल, आंधी-तूफान के साथ मौसम में दिखेंगे जबरदस्त बदलाव

Sat, 17 Jun 2023 10:00 AM IST
आशिकी पटेल पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 17 Jun 2023 10:00 AM IST
सार

Shani Vakri 2023: शनि के वक्री होने से भारत की ओर कई तूफान रुख कर सकते हैं एवं भारत के तटीय क्षेत्रों से टकराकर भारी तबाही मचा सकते हैं। 

विज्ञापन
Saturn Retrograde Shani Vakri 17 june 2023 Effect On world Shani Ka Parivartan in hindi
Shani Vakri 2023: वक्री शनि 17 जून से करेंगे मौसम में जबरदस्त बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Vakri 2023: 17 जून को शनि के वक्री होने से मौसम में भारी परिवर्तन होगा। तेज हवाओं के साथ तूफानी योग निर्मित हो रहा है। शनि के वक्री होने से भारत की ओर कई तूफान रुख कर सकते हैं एवं भारत के तटीय क्षेत्रों से टकराकर भारी तबाही मचा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का वक्र गति में प्रवेश मौसम में परिवर्तन लाता है।
विज्ञापन


सूर्य के आर्द्रा प्रवेश 22 जून के पूर्व शनि के वक्री होने से मानसून को जबरदस्त ऊर्जा, मिलेगी जिससे भारी वायु वेग के साथ बारिश होगी। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनि को न्याय प्रदाता और कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि ग्रह अब अपनी ही राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और यह 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर वक्री गति में प्रवेश करेंगे, जिससे हर राशि के जातकों का जीवन प्रभावित होगा।
विज्ञापन


Shani Vakri 2023: आज से शनिदेव होंगे वक्री, जानिए सभी 12 राशि वालों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। यह सौरमंडल में बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा और धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं और अब यह 17 जून 2023 को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि की यह वक्री चाल 4 नवंबर 2023 तक रहेगी फिर इसके बाद कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे |

वक्री होने पर शनि सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाते हैं और कई तरह के सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम देते हैं और इसका प्रभाव पूरी दुनिया में देखने को मिलेगा।

Shani Vakri 2023: शनिदेव का कुंभ राशि में वक्री होना इन तीन राशि वालों के लिए दिलाएगा फायदा ही फायदा 

शनि वक्री का देश-दुनिया पर असर
  • अनाज की अच्छी पैदावार के साथ बाजार में उछाल आने के आसार हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रगति होगी, लेकिन प्राकृतिक आपदा प्रभावित कर सकती है।
  • आतंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं |
  • महत्वपूर्ण पद वालों को सुरक्षा और सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा।
  • अस्थिरता बढ़ सकती है. बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे।
  • नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी।
  • सत्ता संगठन में बदलाव होंगे।
  • पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा।
  • देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है।
  • प्राकृतिक आपदा के साथ अग्निकांड, भूकंप, गैस दुर्घटना, होने की संभावना है। 
Shani Vakri 2023: कल होगा शनि का सबसे बड़ा परिवर्तन, इन राशियों के जीवन में मच सकती है उथलपुथल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed