फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   saturn retrograde on 11 may impact on five zodiac sign

पांच राशियों पर रहेगा शनि की चाल का बुरा प्रभाव, जानें कब से वक्री चाल में शनिदेव

Tue, 14 Apr 2020 09:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Apr 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
saturn retrograde on 11 may impact on five zodiac sign
shanidev

शनि का नाम आते ही लोगों के मन में घबराहट शुरू हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया कि अगर किसी भी जातक की कुंडली में शनि की अशुभ छाया पड़ जाती है तो उस व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां पीछा करने लगती है। इन परेशानियों में सेहत संबंधित,नौकरी संबंधित और व्यापार से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। 11 मई से शनि उल्टी चाल से चलने लगेंगे यानी मार्गी से वक्री हो जाएंगे। शनि 29 सितंबर तक वक्री में ही रहेंगे। शनि के वक्री होने से जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़े साती या ढैय्या सवार है उनकी परेशानियां बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन


इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती
तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है  धनु, मकर और कुंभ राशि। धनु पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण, मकर राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर पहला चरण चल रहा है।
विज्ञापन


इन राशियों पर ढैय्या 
इस समय दो राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है। मिथुन और  तुला राशि वाले शनि के वक्री होने पर उनकी परेशानियां पहले के मुकाबले और बढ़ जाएंगी।

कब से शनि की वक्री चाल
 9 मई से शनि वक्री अवस्था में आ जाएंगे जो 29 सितंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। फिर इसके बाद पुन: मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।

शनि के उपाय
- प्रत्येक शनिवार को शनि देव का उपवास रखें।
- शाम को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 108 बार जाप करें।
- काले या नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed