Samudra Shastra: जिस स्त्री में होते हैं ये तीन गुण, पति को बना देती है रंक से राजा
जब किसी कन्या का विवाह होता है तो उसका भाग्य उसके पति के साथ जुड़ जाता है। यानि पत्नी विवाह के बाद जो भी कार्य करती है उसका अच्छा या बुरा प्रभाव पति के जीवन पर जरूर पड़ता है। आइए जानते हैं स्त्री में ऐसे कौन से तीन गुण होते है जो वह किसी कि भी किस्मत चमक सकती हैं, गरीब को धनवान बना सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब किसी कन्या का विवाह होता है तो उसका भाग्य उसके पति के साथ जुड़ जाता है। क्योंकि विवाह के बाद पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के पूरक हो जाते हैं। ऐसे में जो कार्य पत्नी करती है उसका असर पति पर भी पड़ता है। यानि पत्नी विवाह के बाद जो भी कार्य करती है उसका अच्छा या बुरा प्रभाव पति के जीवन पर जरूर पड़ता है। या पति अपने जीवन में जो भी कार्य करता है उनका असर पत्नी पर भी पड़ता है। कुछ स्त्रियां ऐसी होती हैं जो विवाह के बाद अपने पतियों का भाग्योदय करती हैं और कुछ उनका जीवन दुखदायी बना देती है। कई स्त्रियों में ऐसे गुण देखने को मिलते हैं कि जिनका असर उनके पति पर बहुत अच्छा पड़ता है, और पत्नी के इन्हीं गुणों के कारण उनके पति मालामाल यानि धनवान होते हैं। ज्योतिषशस्त्र के अनुसार कुछ ऐसी स्त्रियां हैं जो जिसके जीवन में भी आती है वो व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। आइए जानते हैं स्त्री में ऐसे कौन से तीन गुण होते है जो वह किसी कि भी किस्मत चमक सकती हैं, गरीब को धनवान बना सकती हैं।
ईश्वर की आराधना करने वाली
जो स्त्री सच्चे मन से और सच्ची श्रद्धा से ईश्वर की आराधना करती है, उसका पति हमेशा धनवान रहता है, उसे किसी भी तरह की समस्या नहीं होती। वैसे भी जहां ईश्वर का वास होता है वहाँ से लक्ष्मी काभि रुष्ट होकर नहीं जाती ।
शांत स्वभाव
जो स्त्री स्वभाव से शांत होती है और अपने घर का पूरा ध्यान रखती है, घर के सभी कार्य शांति के साथ पूरे करती है। माता लक्ष्मी उससे सदैव प्रसन्न रहती हैं। जो स्त्री अपने पति की दिन रात सेवा करती है उसका पति सुख समृद्धि प्राप्त करता है।
दानवीर महिलाएं
जिस स्त्री के हाथ में दान कि रेखा है, यानि जो स्त्री अपने दरवाजे से किसी गरीब को खाली हाथ नहीं भेजती, उस स्त्री का घर धन धान्य से भरा रहता है। जिस घर में ऐसी स्त्रियां होती है, उनके घर कभी गरीबी दस्तक नहीं देती और उनके पति को खूब धन लाभ भी होता है।