फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Samudra Shastra these 3 qualities of women makes her husband rich

Samudra Shastra: जिस स्त्री में होते हैं ये तीन गुण, पति को बना देती है रंक से राजा

Sun, 05 Dec 2021 01:08 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 01:08 PM IST
सार

जब किसी कन्या का विवाह होता है तो उसका भाग्य उसके पति के साथ जुड़ जाता है। यानि पत्नी विवाह के बाद जो भी कार्य करती है उसका अच्छा या बुरा प्रभाव पति के जीवन पर जरूर पड़ता है। आइए जानते हैं स्त्री में ऐसे कौन से तीन गुण होते है जो वह किसी कि भी किस्मत चमक सकती हैं, गरीब को धनवान बना सकती हैं।
 

विज्ञापन
Samudra Shastra these 3 qualities of women makes her husband rich
भारतीय दुल्हन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

जब किसी कन्या का विवाह होता है तो उसका भाग्य उसके पति के साथ जुड़ जाता है। क्योंकि विवाह के बाद पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के पूरक हो जाते हैं। ऐसे में जो कार्य पत्नी करती है उसका असर पति पर भी पड़ता है। यानि पत्नी विवाह के बाद जो भी कार्य करती है उसका अच्छा या बुरा प्रभाव पति के जीवन पर जरूर पड़ता है। या पति अपने जीवन में जो भी कार्य करता है उनका असर पत्नी पर भी पड़ता है।  कुछ स्त्रियां ऐसी होती हैं जो विवाह के बाद अपने पतियों का भाग्योदय करती हैं और कुछ उनका जीवन दुखदायी बना देती है। कई स्त्रियों में ऐसे गुण देखने को मिलते हैं कि जिनका असर उनके पति पर बहुत अच्छा पड़ता है, और पत्नी के इन्हीं गुणों के कारण उनके पति मालामाल यानि धनवान होते हैं। ज्योतिषशस्त्र  के अनुसार कुछ ऐसी स्त्रियां हैं जो जिसके जीवन में भी आती है वो व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। आइए जानते हैं स्त्री में ऐसे कौन से तीन गुण होते है जो वह किसी कि भी किस्मत चमक सकती हैं, गरीब को धनवान बना सकती हैं।

विज्ञापन


ईश्वर की आराधना करने वाली
जो स्त्री सच्चे मन से और सच्ची श्रद्धा से ईश्वर की आराधना करती है, उसका पति हमेशा धनवान रहता है, उसे किसी भी तरह की समस्या नहीं होती। वैसे भी जहां ईश्वर का वास होता है वहाँ से लक्ष्मी काभि रुष्ट होकर नहीं जाती ।
विज्ञापन


शांत स्वभाव
जो स्त्री स्वभाव से शांत होती है और अपने घर का पूरा ध्यान रखती है, घर के सभी कार्य शांति के साथ पूरे करती है। माता लक्ष्मी उससे सदैव प्रसन्न रहती हैं। जो स्त्री अपने पति की दिन रात सेवा करती है उसका पति सुख समृद्धि प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानवीर महिलाएं
जिस स्त्री के हाथ में दान कि रेखा है, यानि जो स्त्री अपने दरवाजे से किसी गरीब को खाली हाथ नहीं भेजती, उस स्त्री का घर धन धान्य से भरा रहता है। जिस घर में ऐसी स्त्रियां होती है, उनके घर कभी गरीबी दस्तक नहीं देती और उनके पति को खूब धन लाभ भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed