Horoscope 2020 Yearly: कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020, किस महीने बदलेगा आपका भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 आपके लिए कैसा रहेगा। किस महीने मिलेगा आपको सबसे ज्यादा शुभ फल। कौन सा शुभ अंक आपको दिला सकता है सफलता। करियर और सेहत के मामले में किस दिशा में रहेगा साल 2020। सालभर में ग्रहों का गोचर क्या फल देगा। इन सभी प्रश्नों का सटीक विश्लेषण कर रहे हैं भविष्यफल 2020 में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं जयगोविंद शास्त्री।
मेष राशि 2020 - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
- मेष राशिफल 2020
वर्ष के आरंभ से ही आपके भाग्यभाव में बन रहा पंचग्रही योग कामयाबियों के अच्छे अवसर प्रदान करेगा। वर्ष के अंततक बृहस्पति का अपनी राशि में बने रहना और शनिदेव का भी अपनी राशि मकर में रहना आपके लिए उत्तम फल देगा। राहु का पराक्रम भाव में उच्चराशिगत होना भी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योग रोजगार के नए अवसर प्रदान करने वाला है, विद्यार्थियों के लिए वर्ष अतिउत्तम रहेगा नए अनुबंध की प्राप्ति और नौकरी के योग बराबर बनते रहेंगे। व्यापारियों के लिए भी इस साल अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आप महिला हैं तो पुरुषों की अपेक्षा अधिक कामयाब रहेंगी और आपके साहस एवं धैर्य की सराहना होगी। ग्रह गोचर अनुकूल होने के कारण आपकी कामयाबियों का ग्राफ 85 प्रतिशत तक रहेगा। अपनी रणनीतियों का सही उपयोग करें तो सफलताओं के चरम तक पहुंचेगे।
शुभ अंक- 9
शुभ तारीखें, 9,18, 27
शुभ रंग- लाल, गुलाबी, श्वेत, पीला, केसरिया
शुभ दिन- रविवार, सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
शुभ रत्न- मूंगा, पुखराज, मोती, माणिक
- स्वास्थ्य- मधुमेह, किसी भी तरह के आपरेशन, सर्वाइकल, हड्डी एवं रक्त से सम्बंधित बीमारियों और सिर में चोट लगने बचें।
- करियर - मेडिकल, शिक्षण, इंजीनियरिंग, सेना, प्रापर्टी, कंस्ट्रक्शन, पुलिस, पुरातत्व और इंफ्रा जैसे क्षेत्रों में भाग्य आजमाएं।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
वर्ष के आरंभ में जनवरी-फरवरी में आपके भाग्य भाव में बन रहा पंचग्रही योग कई अप्रत्याशित शुभ परिणाम देगा। इस अवधि के मध्य आपके साथ कुछ इस तरह की अप्रत्याशित घटनाएं घटेगी जो आपकी सोच से परे हो सकती हैं किंतु वो यह सुखद रहेंगी। लोगों द्वारा अपनी सराहना सुनकर आप मुस्कराने पर विवश हो जाएंगे।
जनवरी- भाग्य उन्नति, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति संतान प्राप्ति के योग, धार्मिक कार्यों पर खर्च और विदेश यात्रा के योग।
फरवरी- स्वास्थ्य के प्रति प्रतिकूल समय, अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ के अवसर।
मार्च- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा परेशान करेंगी, रोजगार की दृष्टि से माह बेहतर।
अप्रैल- साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी, निर्णय लेने में शीघ्रता दिखाएँ, रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा।
मई- अधिक भागदौड़ के बावजूद मान सम्मान की वृद्धि, यात्रा देशाटन का लाभ और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी।
जून- बिगत कई महीनों से रुका हुआ कार्य बनेगा, व्यापार में थोड़ी सी मंदी रहेगी किंतु हताश ना हो शीघ्र ही सब ठीक होगा।
जुलाई- ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए योजनाएं गोपनीय रखें, रोमांच की दृष्टि से भी बेहतर समय, प्रेम विवाह के योग।
अगस्त- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ विवाद से बचें परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल है शांति और संयम बनाए रखें।
सितंबर- विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा, ग्रह गोचर हुए अनुकूल, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करने के लिए समय बेहतर।
अक्टूबर- माह बेहतर रहेगा किन्तु अधिक खर्च से कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। तीसरे सप्ताह से आय में बढ़ोतरी होगी।
नवंबर- दांपत्य जीवन में मधुरता। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी माह बेहतरीन रहेगा।
दिसंबर- शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सरकार से संबंधित कोई भी कार्य निपटारा करना हो तो तत्काल करें सफलता के योग।
- उपाय
मूंगा और पुखराज धारण करना एवं मंगल अथवा बृहस्पति वार का व्रत करना सुख शान्ति तो देगा ही यदि आप आंवला, कोचिला और गुडहल के वृक्षों का आरोपण करें तो ये और भी सुख-शान्ति प्रदान करेगा।
बृषभ राशि 2020- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
- वृषभ राशिफल 2020
वर्ष का आरंभिक ग्रह-गोचर थोड़ा सा प्रतिकूल दिखाई दे रहा है किंतु आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। इस वर्ष आप थोड़ा सा उतार-चढ़ाव अधिक देखेंगे विशेष करके नौकरी के मामलों में आप जहां भी काम करेंगे वहां षड्यंत्रकारी लोग आपका पीछा करते रहेंगे। जनवरी के तृतीय सप्ताह से परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने लगेंगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कार्य व्यापार के प्रति सजग रहें। वर्ष के आरंभ में ही अष्टमभाव में निर्मित पंचग्रही योग कठिन चुनौतियां पेश करेगा इसलिए बहुत सोच समझकर चलने के लिए वर्ष संकेत दे रहा है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटनाओं से बचें। मार्च से ग्रहों के गोचर में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा। जून से परिस्थितियों और अच्छी होनी आरंभ हो जाएंगी इन सब उतार-चढ़ाव के मध्य आपकी सफलता का ग्राफ 75 प्रतिशत तक रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ तारीखें- 6, 15, और 24
शुभ रत्न- हीरा, नीलम, फिरोजी, ओपल
शुभ दिन- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
शुभ रंग- श्वेत, क्रीम, फिरोजी, तोतिया, काला और नीला
स्वास्थ्य- वर्षपर्यंत आपको पेट संबंधी रोग, हृदयघात, माइग्रेन, नज़ला-जुकाम, डिस्क की समस्याओं एवं ज्वर जनित रोंगों से बचना पड़ेगा।
करियर- एक्टिंग-सिनेमा, विलासिता, समुद्री वस्तुओं का व्यापार, खाद्य पदार्थ, होटेल्स, एवियेशन, सिनेमा और आभूषणों का व्यापार बेहतर।
- जब आप मुस्करा उठेंगे
नवंबर-दिसंबर में ग्रहगोचर में आने वाला बड़ा परिवर्तन आपकी जन्मराशि के शुभभाव में अच्छे प्रभाव दिखाएंगे। ये परिवर्तन आपकी नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के अवसर तो दिलाएंगे ही साथ ही साथ आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी जो आपको मुस्कराने पर विवश कर देगी।
जनवरी- शुक्र का गोचर भाग्य में उन्नति करेगा, विदेशी कंपनी अथवा विदेशी मित्रों से सहयोग मिलेगा, संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।
फरवरी- मकान-वाहन के क्रय का योग, विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा, कार्य व्यापार की दृष्टि से भी माह अच्छा रहेगा।
मार्च- आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, कठोर वाणी पर नियंत्रण रखें, विलासिता संबंधी वस्तुओं पर इस माह भी अतिव्यय जारी रहेगा।
अप्रैल- ग्रह गोचर किसी नई सूचना से मन प्रसन्न करेंगे, आपके धैर्य और संयम की परीक्षा भी हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मई- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, कामयाबी की दृष्टि से माह अनुकूल, नौकरी में पदोन्नति।
जून- कार्ययोजनाएं एवं रणतियाँ कारगर सिद्ध होंगीं, माह अच्छी कामयाबी और मानसिक शांति देगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
जुलाई- बड़ी कार्ययोजना को अंतिम रूप दें, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग।
अगस्त- यात्रा-देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा, विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग, मांगलिक कार्यों से परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
सितंबर- अप्रत्याशित घटनाओं से तनाव, कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें, ग्रह गोचर थोड़ा सा प्रतिकूल है तीसरे सप्ताह से सुधार के योग।
अक्टूबर- व्यर्थ तनाव परेशान करेगा, बेहतर है कि भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, रिश्ते बिगड़ने न पाए इसका ध्यान रखें।
नवंबर- ग्रहों में बड़े सुधार से विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेग। संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी और संतान प्राप्ति के योग भी।
दिसंबर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कर्ज के लेन-देन से बचें, सरकारी कार्यो का निपटारा होगा, मकान-वाहन के क्रय का भी योग।
- उपाय
अशुभ ग्रहों के कुप्रभाव से बचने के लिए हीरा-ओपल धारण करना श्रीमहालक्ष्मी की आराधना करना श्रेष्ठ रहेगा। जामुन, खैर और पीपल का
वृक्ष लगाने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी।
मिथुन राशि 2020 - का, की, कु, घ, ङ छ, के, को, हा
- मिथुन राशिफल 2020
आपकी राशि पर 6 ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है इसलिए वर्ष आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा लेने वाला है। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो समय उत्तम रहेगा किंतु आपकी व्यस्तता इतनी बढ़ जाएगी कि आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ना शुरू हो जाएगा। अतः इस सबका ध्यान रखें आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति समय थोड़ा प्रतिकूल है। दांपत्य जीवन के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। ससुरालपक्ष से सहयोग की उम्मीद बढ़ेगी और शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी विभाग के लिए नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, यदि आप किसी भी संस्था का चुनाव लड़ना चाहें तो परिणाम सुखद रहेगा एवं आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग बना हुआ है। ग्रह-गोचर का प्रभाव आपके जीवन में कामयाबियों का ग्राफ 80 प्रतिशत तक पहुंचाएगा।
शुभ अंक- 5
शुभ तारीखें- 5, 14 और 23
शुभ रत्न- पन्ना, हीरा,नीलम एवं फिरोजा
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार और रविवार
शुभ रंग- हरा, नीला, संतरी, क्रीम, केसरिया, गुलाबी, फिरोजी, तोतिया
स्वास्थ्य- वर्षपर्यंत जोड़ों में दर्द, वातरोग, सीने में जलन, कफ, कमर दर्द एवं किसी भी तरफ के इन्फैक्सन से बचते रहें।
करियर- बैंकिंग सेक्टर्स, बीमा, आई टी, लेखन, शिक्षण, वकालत, प्रकाशन, प्रबंधन, ट्रेडिंग और किसी भी प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर।
- जब आप मुस्करा उठेंगे
जुलाई-अगस्त के मध्य आपकी राशि के अनुसार ग्रह-गोचर अतिअनुकूल रहेंगे, इस अवधि के मध्य बुध और शुक्र का प्रभाव से विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग बनेगा। कई अप्रत्याशित सुखद परिणाम आपको मुस्कराने पर विवश कर देंगे।
जनवरी- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, आलस्य न पैदा होने दें, आज का कार्य कल करने की प्रवृत्ति से बचें निर्णय शीघ्र करते रहें।
फरवरी- माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कार्य-व्यापार में उन्नति किंतु मानसिक तनाव बना रहेगा, नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
मार्च- पद और गरिमा की वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें, साझा व्यापार करने से बचें अन्यथा नुकसान की संभावना।
अप्रैल- कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता किंतु, कार्यालय में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
मई- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, शत्रु परास्त होंगे, मुकदमों में सफलता, किसी समृद्ध शाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ।
जून- स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है इसलिए आवेश पर नियंत्रण रखें, कोर्ट कचहरी के मामलों से बचें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
जुलाई- यात्रा-देशाटन का योग, विलासिता पर अधिक व्यय होगा। नेत्रविकार से बचें। नए मेहमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल रहेगा।
अगस्त- ग्रह गोचर बेहद अनुकूल, इस माह कोई भी बड़े कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है।
सितंबर- किसी भी तरह की प्रशासनिक सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो समय अनुकूल। विदेशी व्यक्ति या कंपनियों से लाभ के योग।
अक्टूबर- पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति रहेगी। माह के अंत तक सुधार की संभावना संयम रखें क्योंकि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नवंबर- शिक्षा-प्रतियोगिता के कामयाबी साथ-साथ प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो समय अनुकूल।
दिसंबर- ग्रह-गोचर में सुधार मिलाजुला फल देगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल सफलता की संभावना अधिक।
- उपाय
इस वर्ष आपको शक्ति एवं शनिदेव की आराधना करना, दान-पुण्य करना, पन्ना धारण करना श्रेयस्कर रहेगा। बांस, शीशम, आम के वृक्ष का आरोपण करना भी शुभता बढ़ाएगा।
कर्क राशि 2020- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
- कर्क राशिफल 2020
कर्क राशि वालों के लिए वर्ष का प्रभाव मिलाजुला रहेगा कामयाबी हो की दृष्टि से तो वर्ष अनुकूल रहेगा किंतु गुप्त शत्रुओं की अधिकता से आप परेशान रहेंगे। अपने ही लोग गुप्त रूप से हर समय आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु, आपके शत्रु बनेंगे भी और स्वयं नष्ट होते जाएंगे इसलिए उनकी परवाह न करते हुए अपनी पूरी ताकत काम में लगाएं। सामर्थ्य और पराक्रम का भरपूर उपयोग करते हुए फरवरी माह से बन रहे शुभ ग्रह गोचर का लाभ उठाएं। विदेश यात्रा और देशाटन का सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए वर्ष बेहतरीन रहेगा इसलिए अधिक से अधिक मेहनत करें। विलासिता संबंधी वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय थोड़ा हल्का है लेकिन साल के अंत तक लाभ बढ़ जाएगा। कर्मभाव पर गुरु की दृष्टि पद और गरिमा की वृद्धि कराएगी रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। इसलिए हताश ना हो। आपकी सफलता का ग्राफ 75 प्रतिशत तक रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ तारीखें- 2,11, 20 और 29
शुभदिन- सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रत्न- मोती, पुखराज और मूंगा
शुभ रंग- श्वेत, क्रीम, पीला, लाल, ऑरेंज, गुलाबी और हरा
स्वास्थ- वर्षपर्यंत ह्रदय रोग, मधुमेह, निमोनिया, अस्थमा और वाहन दुर्घटनाओं से सावधान रहें।
करियर- प्रशासनिक विभाग, नौसेना, शिपिंग विभाग, शिक्षण, शुगर मिल्स, एस्ट्रोनोमी, एविएशन, होटेल्स के क्षेत्र बेहतर।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मई-जून के महीने में आपकी राशि के अनुसार गोचर ग्रहों में भारी सुधार आएगा। कार्य-व्यापार में उन्नति, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। इस अवधि के मध्य आपके अधिकतर प्रतीक्षित कार्य संपन्न होते जाएंगे। समाज में हो रही आपके कामयाबी की चर्चा मुस्कुराने पर विवश कर देगी।
जनवरी- ग्रह-गोचर थोड़े प्रतिकूल हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर।
फरवरी- कुछ सुधार तो आएगा किन्तु हालात जनवरी जैसे ही रहेंगे। अपने संयम और धैर्य को बरकरार रखें। गुप्त शत्रुओं के प्रहार से बचें।
मार्च- गोचर ग्रह में आकस्मिक सुधार से कामयाबी बेहतरीन रहेगी। अवसर, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता और आकस्मिक धन प्राप्ति के योग।
अप्रैल- रुका हुआ धन आएगा यात्रा देशाटन का सुख, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्च से बचें माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मई- मानसम्मान की वृद्धि होगी। पद प्रतिष्ठा भी देखने लायक रहेगी। इस अवधि के मध्य जो चाहें जैसा चाहें करें सफलता अवश्य मिलेगी।
जून- भागदौड़ एवं खर्च से आर्थिक तंगी, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्य-व्यापार के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
जुलाई- मान सम्मान की वृद्धि, सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहे तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी लाभ उठायें।
अगस्त- विलासितापूर्ण वस्तुओं से साथ-साथ मकान वाहन के भी क्रय का योग। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य पूर्ण करें।
सितंबर- साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आएगा कामयाबी की दृष्टि से भी समय बेहतरीन। भाइयों से मधुर संबंध रखें।
अक्टूबर- ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन संतान संबंधी चिंता से मुक्ति देगा। नवविवाहितों के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग।
नवंबर- मित्रों-संबंधियों में रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध प्राप्ति के योग। विदेश यात्रा की बाधा दूर होगी।
दिसंबर- उर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करें, साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी, नई सर्विस के योग, शिक्षा-प्रतियोगिता में अधिक कामयाब रहेंगे।
- उपाय
प्रतिदिन शिव को जल चढ़ाना, ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करना, रुद्राक्ष धारण करना एवं बरगद एवं पीपल वृक्षों का आरोपण करना सभी कष्टों से मुक्ति देगा।
सिंह राशि 2020- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
- सिंह राशिफल 2020
शुभ अंक- 1
शुभ तारीखें- 1,10,19, और 28
शुभ दिन- रविवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार
शुभ रत्न- माणिक, पुखराज, और मूंगा
शुभ रंग- पीला, केसरिया, नारंगी, लाल, हरा, गुलाबी, श्वेत
स्वास्थ्य- कमर दर्द, हड्डियों के अन्यरोग, ह्रदय घात, नेत्र विकार, माईग्रेन, शिरोपीड़ा से बचें।
करियर- वैज्ञानिकी कार्यों, तकनीकी कार्यों, शोधपरक तथा आविष्कारक कार्यों, शिक्षण, स्टॉक मार्केट, प्रबंधन कार्यों में अच्छी कामयाबी के योग।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य आपके राशि स्वामी सूर्य का प्रभाव साथ ही अन्य ग्रहों की होने वाली युति के फलस्वरूप आपकी सफलता का ग्राफ तेजी से ऊपर पड़ेगा, विशेष करके विद्यार्थीवर्ग के लिए समय बेहतरीन रहेगा। इस अवधि के मध्यकार्यक्षेत्र में उन्नति को देखते हुए आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
जनवरी- गोचर ग्रहों में सुधार से साहस पराक्रम की वृद्धि, किन्तु भाइयों में थोड़ा मतभेद, शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता।
फरवरी- सफलताओं का सिलसिला निर्बाध रहेगा, प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, यात्रा-देशाटन एवं संतान प्राप्ति के भी योग।
मार्च- माह मिलाजुला फल देगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, माता पिता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें, नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर।
अप्रैल- आरंभ भागदौड़ और आर्थिक तंगी, किंतु हताश ना हो दूसरे सप्ताह से सुधार आरंभ, मानसम्मान और साहस की वृद्धि होगी।
मई- शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं, यदि आप कोई चुनाव लड़ना चाहते हैं परिस्थितियां अनुकूल विजयश्री की संभावना सर्वाधिक।
जून- नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर, आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, कार्य-व्यापार में उन्नति, परिवार में मतभेद न पैदा होने दें।
जुलाई- आपके साहस और शौर्य की सराहना होगी, सर्विस या बड़े कार्य-व्यापार का आरंभ करना चाहें तो ग्रह-गोचर बेहतरीन लाभ देगा।
अगस्त- भागदौड़ में अधिक मानसिक अशांति और धनहानि होगी, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तीसरे सप्ताह से परिस्थितियाँ अनुकूल।
सितंबर- आरंभ आर्थिक हानि किंतु हताश न हों धीरे धीरे ठीक होगा, नई सर्विस के आरंभ का योग, विदेशी मित्रों एवं कंपनियों से लाभ।
अक्टूबर- नेत्रविकार से बचें, परिवार में विघटन ना पैदा होने दें, अपव्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी एवं कष्टकर यात्रा की संभावना।
नवंबर- गोचरग्रहों में आया सुधार सफलताओं को पक्ष में लाएगा, कार्य व्यापार में उन्नति आय के साधन बढ़ेंगे सरकारी सर्विस के योग।
दिसंबर- दांपत्य जीवन में मधुरता, विवाह संबंधी चिंता से मुक्ति, संतान प्राप्ति के योग रोजगार के लिए किया जा रहा प्रयास सार्थक।
- उपाय
कन्या राशि 2020 - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
- कन्या राशिफल 2020
शुभ अंक- 5
शुभ तारीखें- 5,14 और 23
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार, रविवार
शुभ रंग- हरा, फिरोजी, केसरिया, गुलाबी, श्वेत, पीला, नीला
शुभ रत्न- पन्ना, हीरा और मोती
स्वास्थ्य- उदर विकार, किडनी, शुगर, माइग्रेन एवं रीड की हड्डी सम्बंधी बीमारी से सावधान रहें।
करियर- बीमा, इंश्योरेंस, बैंकिंग सेक्टर्स, फाइनेंस के अन्य क्षेत्र, आईटी, शिक्षण, वकालत, प्रशासनिक विभागों में सर्विस के बेहतर अवसर।
- जब आप मुस्करा उठेंगे
अक्टूबर-नवंबर के मध्य गोचर ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगी। इस अवधि के मध्य नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं, प्रतीक्षित कार्यों का भी निपटारा होगा जिसके परिणामस्वरूप आप कामयाबियों की बुलंदी पर होंगे इन्हीं शुभ घटानाओं से आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
जनवरी- गोचर ग्रहों में बेहतरीन सुधार, ग्रहयोग यात्रा-देशाटन का लाभ कराएंगे, विषम परिस्थितियों से भी छुटकारा मिलेगा।
फरवरी- कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन, पद और गरिमा की वृद्धि तो होगी ही सोची समझी रणनीति भी कारगर रहेगी।
मार्च- सफलताओं का दौर चलता रहेगा, विद्यार्थी पर के लिए परीक्षा की दृष्टि से समय उत्तम, नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
अप्रैल- उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे, चुनावसंबंधी कार्यों में कामयाबी, विवाहसंबंधी वार्ता सफल रहेगी, नौकरी में उन्न्नति।
मई- मानसिक तनाव के बावजूद कार्य-व्यापार का विस्तार, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मित्रों-संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
जून- कोर्ट कचहरी के मामले से बाहर निकलें तो बेहतर रहेगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, यात्रा-देशाटन का लाभ, संतान प्राप्ति के योग।
जुलाई- पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से उलझने बढ़ेगी, आपसी रंजिश को बढ़ावा ना दें अपना सामान चोरी होने से बचाएं।
अगस्त- संतान संबंधी कुछ चिंता परेशान करेगी। कार्य में मन लगाएं शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के योग। विदेशी मित्रों से लाभ।
सितंबर- षडयंत्र का शिकार होने से बचें, जिद-आवेश पर नियंत्रण रखें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। कार्य विस्तार होगा।
अक्टूबर- गोचर-ग्रहों में सुधार से विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण, यात्रा-देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा, मकान वाहन खरीदने का योग।
नवंबर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शीघ्रता से किसी पर भरोसा न करें, निर्णय सावधानीपूर्वक करें, धनाढ्य व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ।
दिसंबर- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, महंगी एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक व्यय होगा, विदेश यात्रा एवं तीर्थाटन के योग।
- उपाय
तुला राशि 2020- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
- तुला राशिफल 2020
तुला राशि वालों के लिए वर्ष थोड़ा सा धीमा प्रभाव देगा, यद्यपि सफलताएं अधिक से अधिक मिलेंगी किंतु प्रतीक्षा के बाद ही मिलेंगी। गुरु की भाग्यभाव पर दृष्टि भाग्य उन्नति और विदेश यात्रा के योग बनाएगी। यही अमृत दृष्टि आपको आयात-निर्यात का व्यापार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। विदेशी व्यक्ति अथवा कंपनी में सर्विस के लिए भी आवेदन की दृष्टि से भी यह साल बेहतरीन है। शनिदेव का शुभ प्रभाव और दृष्टि आपके लिए वरदान सिद्ध होगी किंतु माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें और यात्रा में अपना सामान चोरी होने से बचाएं। मकान वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है जमीन जायदाद संबंधी अन्य चिंताएं भी दूर होंगी। यदि आप संतान को विदेश पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं तो शीघ्र निर्णय ले परिणाम अच्छा रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग बन रहा है, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी महिला वर्ग के लिए भी वर्ष तनाव के बाद अच्छी सफलता देगा। आपकी सफलता का ग्राफ 75 प्रतिशत से ऊपर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ तारीखें- 6,15 और 24
शुभ रत्न- हीरा, पन्ना, मोती और फिरोजा
शुभ रंग- श्वेत, क्रीम, हरा, नीला, काला, जामुनिया
शुभ दिन- शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
स्वास्थ्य- वर्ष पर्यंत नेत्र विकार, पेट संबंधी बीमारी, जोड़ों में दर्द, मधुमेह, ह्रदय माग, और कुल्हे की समस्या से बचते रहें।
करियर- प्रशासनिक सर्विस, मेडिकल के क्षेत्र, होटल्स, एविएशन, ऑटो सेक्टर्स, बैंकिंग, इंश्योरेंश, शिपिंग, गैस और आयल के क्षेत्र में प्रयास करें।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
जुलाई-अगस्त में आपकी राशि के अनुसार ग्रह-गोचर की शुभता बढ़ जाएगी। आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें विजयश्री हाथ लगेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। शासन संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी प्रयास करें। इस अवधि के मध्य अपने साहस और पराक्रम के साथ-साथ ऊर्जा शक्ति का भी भरपूर उपयोग करें। आपकी कामयाबियों का ग्राफ इतना बढ़ जाएगा कि आप मुस्कुराने पर भी बस हो जायेंगे।
जनवरी- उर्जाशक्ति का सदुपयोग करें निर्णय कामयाब बनायेंगें, नौकरी में पदोन्नति, आकस्मिक धनप्राप्ति का योग।
फरवरी- सफलताओं का क्रम चलता रहेगा, भाइयों से मतभेद बढे तो उसे बढ़ावा न दें, विवाह-संतान प्राप्ति के योग।
मार्च- जमीन-जायदाद एवं वाहन सम्बंधी सुख के योग, विदेशयात्रा के योग भी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
अप्रैल- अनुबंध की प्राप्ति एवं संतान सम्बंधी चिंता दूर होगी, अधिक व्यय से आर्थिक तंगी, व्यापार के लिए बेहतर।
मई- स्वास्थ्य के लिए थोडा प्रतिकूल समय, किन्तु शत्रु परास्त होंगे मुकदमें आपके पक्ष में, कार्य-व्यापार से लाभ।
जून- उच्चाधिकारियों से सहयोग एवं सम्मान प्राप्ति, यात्रा-देशाटन के योग, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
जुलाई- शासन का भरपूर सहयोग मिलेगा, पद एवं गरिमा की वृद्धि होगी किन्तु, दाम्पत्य जीवन में कटुता न आने दें।
अगस्त- विद्यार्थियों एवं प्रतियोगियों को पढाई के लिए दूसरे शहर की यात्रा संभव, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करें।
सितंबर- नेत्र विकार से बचें, अधिक व्यय से तंगी, शासन सत्ता का सुख, वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग के योग।
अक्टूबर- शारीरिक पीड़ा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, परोपकार से यश बढेगा, यात्रा और मांगलिक कार्यों का सुअवसर।
नवंबर- कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन समय, शिक्षा-प्रतियोगिता में आशानुरूप सफलता, नौकरी में पदोन्नति।
दिसंबर- साहस एवं पराक्रम की वृद्धि, नीचा दिखाने वाले ही सहयोग करेंगे, संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग।
- उपाय
वर्षपर्यंत शिव की आराधना करना, पंचामृत अथवा दूध से रुद्राभिषेक करना आपके लिए अति लाभदायक रहेगा इससे सभी ग्रहदोषों में कमी तो आएगी ही यदि आप बेल, आम और पीपल के वृक्षों का आरोपण करें तो और भी लाभ मिलेगा।
बृश्चिक राशि 2020 - तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
- बृश्चिक राशि 2020
वर्ष का आरंभ अप्रत्याशित सुपरिणाम देने वाला रहेगा। अपने धैर्य एवं संयम को बरकरार रखते हुए मेहनत करते रहें। धनभाव में बना हुआ पंचग्रही योग आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही साथ ही आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है और हुआ आपका धन वापस आएगा, किन्तु पारिवारिक कलह का सामना भी करना करना पड़ सकता सकता है इसलिए परिवार में विघटन न पैदा होने दें। उकसावे में गलत निर्णय लेने से बचें। शनिदेव का आपकी राशि से पराक्रमभाव में जाना साहस और पराक्रम की वृद्धि कराएगा। गुप्त शत्रुओं स्वतः ही परास्त होंगे और आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी। जमीन जायदाद में निवेश करने का भी बेहतरीन अवसर, लाभ उठा सकते हैं। महिला वर्ग के लिए साल निश्चित रूप से शुरुआत में थोड़ा सा संघर्ष कराएगा किंतु मार्च-अप्रैल से सफलताओं का ग्राफ बढ़ता जाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम की जरूरत है तभी आपको अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र कारियों से बचते हुए चलेंगे तो आप की कामयाबियों का ग्राफ 85 प्रतिशत से भी अधिक रहने वाला है।
शुभ अंक 9
शुभ तारीखें- 9, 18, 27
शुभ रत्न- नीलम, मोती, माणिक, मूंगा, पुखराज
शुभ रंग- केसरिया, लाल, श्वेत, गुलाबी, पीला आसमानी
शुभ दिन- मंगलवार, गुरुवार, रविवार
स्वास्थ्य - श्वास, गले के रोग, किडनी, जलीय रोग, पेट के रोग और मधुमेह से बचें।
करियर - पत्रकारिता, लेखन, प्रकाशन, संपादन, शिक्षण कार्य, मेडिकल, प्रापर्टी, सेना, पुलिस तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रयास सार्थक।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अगस्त-सितंबर में बन रहे अतिशुभ ग्रहयोग आए के एक से अधिक साधन बनाएंगे। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति का भी अवसर आएगा। इस अवधि के मध्य आरंभ किये गए कार्य आपको कामयाबियों के चरम तक पहुचाएंगे। बढ़ती हुई सामजिक पद-प्रतिष्ठा और अप्रत्याशित कामयाबी मुस्कुराने पर विवश कर देगी।
जनवरी- साहस-पराक्रम में वृद्धि किन्तु भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें, विवाह सम्बंधी वार्ता सफल रहेगी।
फरवरी- मानसिक अशांति के बावजूद भी शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता, मकान-वाहन के क्रय का योग।
मार्च- नौकरी में पदोन्नति एवं अप्रत्याशित परिवर्तन के योग, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति, नेत्र विकार से बचें।
अप्रैल- ऊर्जाशक्ति का भरपूर सदुपयोग करें, आपके द्वारा कियेगए कार्यों तथा लिएगए निर्णयों की सराहना होगी।
मई- कार्यक्षेत्र में विस्तार किन्तु रोमांस के लिए समय प्रतिकूल, यात्रा देशाटन से खुशी एवं संतान प्राप्ति के योग।
जून- मुकदमों से परेशानी कुछ कार्य बाधा के योग, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यर्थ विवाद और वाहन दुर्घटना से बचें।
जुलाई- बाहरी शत्रु परास्त होंगें, कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में होने के योग, आधिकारियों से संबंध बढाएं।
अगस्त- शासन सत्ता का पूर्णसुख मिलेगा योजनायें गोपनीय रखें, शिक्षा-प्रतियोगिताओं में कामयाबी के बेहतरीन योग।
सितंबर- आय के साधन बढ़ेंगे बुजुर्गों से मतभेद न होंने दें, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति और सुख में वृद्धि होगी।
अक्टूबर- नीचा दिखाने वाले परास्त होंगे किन्तु अधिक भागदौड़ एवं जिम्मेवारी भी बढ़ेगी। नए अनुबंध के योग।
नवंबर- माह आरंभ में भागदौड़ और अपव्यय कराएगा किन्तु अंत बेहतरीन सफलता वाला रहेगा, कार्यक्षेत्र का विस्तार।
दिसंबर- अपनी ऊर्जाशक्ति एवं अदम्य साहस से कठिन हालत पर नियंत्रण पा लेंगे, योजनायें पूर्ण होने गोपनीय रखें।
- उपाय
भगवान शिव की आराधना करना, गुलाब जल से श्रीरुद्राभिषेक करना मूंगा एवं पुखराज धारण करने विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण तो पा ही लेंगे यदि किसी भी फलदार वृक्ष का आरोपण करेंगे तो कामयाबियों में और वृद्धि होगी।
धनु राशि 2020 - ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
- धनु राशिफल 2020
शुभ अंक- 3
शुभ तारीखें 3, 12, 21 और 30
शुभ रत्न- पुखराज, मूंगा, माणिक
शुभ रंग- पीला, गुलाबी, श्वेत, केसरिया, लाल
शुभ दिन- गुरुवार रविवार, मंगलवार
स्वास्थ्य- शिरोपीडा, माइग्रेन, ब्लडप्रेशर, शुगर और डिस्क संबन्धित रोगों से सावधान रहें।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
जनवरी- नए कार्य व्यापार से आय में वृद्धि, साहस एवं पराक्रम में वृद्धि, विदेश यात्रा देशाटन के योग।
फरवरी- किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ, संतान प्राप्ति के योग नौकरी में पदोन्नति।
मार्च- संतान प्राप्ति के योग विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय, नौकरी में पदोंन्नति, शत्रु परास्त होंगे।
अप्रैल- ग्रहों में सुधार से कामयाबियों का दौर चलता रहेगा, मुकदमों में सफलता, अचल संपत्ति का योग।
मई- झगड़े-विवाद एवं आरोप-प्रत्यारोप से बचें, तीर्थाटन पर अधिक व्यय, स्वास्थ्य के लिए समय प्रतिकूल।
जून- दाम्पत्य जीवन में कटुता किन्तु मानसिक अशांति से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ससुराल से लाभ।
जुलाई- अधिक भागदौड़ और अपव्यय से परेशानी, गया हुआ धन वापस आने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
अगस्त- तनाव तो रहेगा किन्तु सफलताएं आपके कदम चूमेगी, नया कार्य अच्छे मुहूर्त में ही आरम्भ करें।
सितंबर- नौकरी में नए अनुबंध प्राप्ति के योग, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दुर्घटनाओं से बचें।
अक्टूबर- रोजगार में उन्नति का क्रम जारी, उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा । संतान संबंधी चिंता दूर।
नवंबर- सफलताओं का सिलसिला बना रहेगा, नए वाहन के क्रय का योग, संतान प्रप्ति एवं सुख में वृद्धि।
दिसंबर- शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा, मंहगी वस्तुओं के क्रय का योग, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- उपाय
मकर राशि 2020- भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी
- मकर राशिफल 2020
मकर राशि वालों के लिए वर्ष मिलाजुला रहेगा। जनवरी माह से ही आपके राशिस्वामी शनि अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेंगे और वृहस्पति व्यय भाव में रहेंगे परिणाम स्वरूप आय और व्यय का आंकड़ा बराबर रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यों पर अधिक खर्च होगा साथ ही विदेश यात्रा के भी योग हैं। किसी विदेशी व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ के अच्छे अवसर आएंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुक्र की शुभ अवसर का शुभ प्रभाव आपके केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े मामलों में निपटारा करवाएगा। इस अवधि के मध्य यदि आप सरकार से कोई लाभ लेना चाहे तो अवसर बेहतरीन रहेगा लाभ उठा सकते हैं। महिलावर्ग के लिए यह साल सर्वश्रेष्ठ रहेगा क्योंकि उनका शुभ गोचर बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए साल कुछ कठिन परीक्षा लेगा इसलिए पढ़ाई में अधिक से अधिक मन लगाएं तभी आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर है। आपकी सफलता का ग्राफ 80 प्रतिशत तक रहने वाला है।
शुभ अंक- 8
शुभ तारीखें- 8, 17 और 26
शुभ रत्न- नीलम मोती और हीरा
शुभ रंग- हरा, नीला, श्वेत, जामुनिया और काला।
शुभ दिन- शनिवार, बुधवार, शुक्रवार।
स्वास्थ्य - गैस, एसिडिटी, सर्वाइकल, जोड़ो में दर्द, ब्लडप्रेशर, शुगर के साथ-साथ ह्रदय रोग से बचें।
करियर- सीमेंट, लौह, पेट्रोलियम, विभाग, शिक्षण और कृषि सम्बंधी विभागों, स्टील, आयल, गैस, परिवहन विभाग के क्षेत्र में किस्मत आजमाएं।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
नवंबर-दिसंबर में आपकी राशि के अनुसार ग्रहों में भारी फेरबदल होने वाला है इस अवधि के मध्य कुछ ऐसे योग बनेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपकी कामयाबियों का ग्राफ बढ़ता जाएगा। संबंधीगण उस कामयाबी से प्रभावित होकर आपकी तारीफ करेंगे जिसके फलस्वरूप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
जनवरी- ग्रह गोचर बिल्कुल अनुकूल, विलासिता संबंधी मामलों पर खर्च होगा, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन का उपयुक्त समय।
फरवरी- मकान-वाहन खरीदने का योग, संतान संबंधी चिंता दूर होगी, अपनी योजनाओं को मूर्तरूप देतेहुए कार्य में लगे रहें।
मार्च- साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी, लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी, कामयाबी की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा।
अप्रैल- शत्रु परास्त होंगे फिरभी अपनी जिद-आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य को अंतिम रूप दें, कर्ज़ के लेन-देन से बचें।
मई- परिवार में तनाव न बढ़ने दें, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, संतान प्राप्ति के योग।
जून- आरंभ में तनाव रहेगा किन्तु दूसरे सप्ताह से सुधार, विषम परिस्थितियों पर भी शीघ्र नियंत्रण पा लेंगे हताश न हों।
जुलाई- नीचा दिखाने की कोशिश करने वाले परास्त होंगे, लोग आपके साहस-धैर्य लोहा मानेंगे, व्यापार के लिए माह बेहतर।
अगस्त- परिश्रम अधिक किंतु लाभ कम रहेगा, व्यर्थ विवाद से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर निकाले तो बेहतर रहेगा।
सितंबर- गोचर-ग्रहों में आया परिवर्तन विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय करायेगा, मकान-वाहन के भी क्रय का योग।
अक्टूबर- विदेश यात्रा अथवा देशाटन का लाभ, नौकरी में पदोन्नति, किसी समृद्धिशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से भी लाभ।
नवंबर- शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा, उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें, विवादित कार्यों का निपटारा होगा।
दिसंबर- शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
- उपाय
शनिदेव की आराधना करना, पीपल वृक्ष के पास दिए जलाना शनिवार को दान-पुण्य करना एवं अशोक, आरजू, शमी एवं पीपल वृक्षों का आरोपण करने से ग्रह जनित दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी।
कुंभ राशि 2020- गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा
- कुंभ राशिफल 2020
आपकी राशि से लाभ स्थान में पंचग्रही योग का बनना वर्षपर्यंत आपके कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इस वर्ष यदि आप सेना, पुलिस अथवा किसी भी तरह की प्रशासनिक सर्विस में आवेदन करना चाहें तो कामयाबी की संभावना अधिक रहेगी। अधिक खर्च और भागदौड़ से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपव्यय पर नियंत्रण रखें। अन्यथा पैसा आने से पहले जाने का रास्ता बना लेगा। आप राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो चुनाव लड़ सकते हैं सफलता की संभावना सर्वाधिक है। महिला वर्ग के लिए साल कामयाबियों की बुलंदी तक ले जाने वाला है। शिक्षा-प्रतियोगिता में बड़ी सफलता हासिल होगी। नई सर्विस के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा। अवसर अच्छा है लाभ उठा सकती हैं इस वर्ष आपकी कामयाबियों का ग्राफ 75 प्रतिशत से अधिक रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ तारीखें- 8, 17 और 26
शुभरत्न- हीरा, लाजवर्त, नीलम और पन्ना
शुभ दिन- शनिवार, बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग- नीला, काला, हरा फिरोजी क्रीम एवं श्वेत
स्वास्थ्य- वर्षपर्यंत आपको गैस, गठिया रोग, ह्रदय रोग, स्वाश एवं कफ जनित रोगों से सावधान रहने की आवश्यकत
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
जून-जुलाई के मध्य ग्रह-गोचर की अनुकूलता आपके लिए सर्वोपरि रहेगी। आपके प्रेम संबंध तो मजबूत होंगे ही साथ ही आर्थिकपक्ष भी मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी इस अवधि के मध्य परिवार और समाज में मिलने वाला सम्मान आपको मुस्कुराने के लिए विवश कर देगा।
जनवरी- आय की दृष्टि से माह बिल्कुल अनुकूल है, कोर्ट-कचहरी के जुड़े मामलों से विजय श्री, योजनाएं गोपनीय रखें।
फरवरी- कामयाबियों का सिलसिला चलता रहेगा, नई सर्विस हेतु आवेदन करें, विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय।
मार्च- स्वास्थ्य के लिए माह थोड़ा प्रतिकूल, रोजगार के लिए बेहतर रहेगा, वाहन सावधानी पूर्वक चलायें, चोरों से बचें।
अप्रैल- प्रशासनिक क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ेगा, उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध, सामाजिक पद प्राप्ति के लिए समय अनुकूल।
मई- मकान-वाहन के क्रय का योग, मित्रों-संबंधियों से सहयोग, मांगलिक कार्यों और यात्रा-देशाटन से मन प्रसन्न रहेगा।
जून- शिक्षा-प्रतियोगिता से अच्छे लाभ एवं संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग, ऊर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करें।
जुलाई- गुप्त एवं पढ़े लिखे शत्रुओं से बचें, महंगी वस्तु के क्रय का समय, व्यापारिक मामलों में अधिक लाभ और सफलता।
अगस्त- कठोर भाषा का प्रयोग ना करें, कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर निपटालें तो बेहतर, अधिकारियों से मधुर संबंध रखें।
सितंबर- गोचर ग्रह अनुकूल किंतु अधिक व्यय से आर्थिक तंगी की संभावना, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें।
अक्टूबर- साहस-पराक्रम की वृद्धि, आपके द्वारा लिएगए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना होगी, बिगड़े कार्य बनेंगे।
नवंबर- संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी, बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ध्यान दें और अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें।
दिसंबर- सरकारी विभागों से लाभ के साथ-साथ नए अनुबंध की प्राप्ति एवं विदेश यात्रा के भी योग, विलासिता पर अधिक व्यय।
- उपाय
भगवान शनि की आराधना करना, शनि स्तोत्र का पाठ करना और तिल के तेल से अभिषेक करना तो लाभ देगा ही साथ ही आम, कदम्ब, शमी वृक्षों का आरोपण करना अति लाभ देने वाला सिद्ध होगा।
मीन राशि 2020- दी, दू, थ, झ, य, दे, दो, चा, ची
- मीन राशिफल 2020
वर्ष के आरंभ से ही ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन लाभ के अवसर दिखा रहे हैं। राशिस्वामी बृहस्पति का कर्मभाव में पंचग्रही योग निर्मित करना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, यद्यपि मानसिक अशांति और उलझन भी रहेंगी। भागदौड़ अधिक रहेगी किंतु कामयाबी की दृष्टि से वर्ष सर्वोपरि रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। यात्रा देशाटन का पूरा लाभ और मकान-वाहन के सुख का भी योग हैं, मुकदमों में सफलता तथा शत्रु परास्त होंगे । शनिदेव का भी लाभभाव में जाना आय के एक से अधिक साधन बनाएगा यही योग आपको शत्रुमर्दी भी बनाएगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों अथवा भाईयों से मतभेद न पैदा होने दें। योजनाओं का क्रियान्वयन यदि सही कर पाएंगे तो आपकी सफलता का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी ऊपर रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ तारीखें- 3,12, 21, और 30
शुभ दिन- गुरुवार, रविवार, मंगलवार
शुभ रंग- पीला, श्वेत, लाल, केसरिया और गुलाबी
शुभ रत्न- पुखराज, मोती, मूंगा, माणिक
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको वर्षपर्यंत पेट, किडनी, गैस, और पैर में चोट लगने से बचते रहना चाहिए।
करियर- शिक्षण, बैंकिंग सेक्टर्स, बीमा के क्षेत्र, धार्मिक प्रवचन, स्कूल-कालेज खोलना, प्रबंधन, सम्पादन, प्रकाशन, एकाउंटिंग आदि के क्षेत्र बेहतर।
- जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मार्च-अप्रैल में आपके कर्म और लाभ भाव में बनने वाले शुभ ग्रहयोगों के फलस्वरूप आपके पद और गरिमा की वृद्धि होगी। नए अनुबंध की प्राप्ति और उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। इस अवधि के मध्य ग्रहों का शुभ प्रभाव आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगा।
जनवरी- वर्ष का आरंभ बेहतरीन रहेगा, कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी, घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा, आर्थिक तंगी से बचें।
फरवरी- लाभ मार्ग प्रशस्त रहेगा, धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय श्री मिलेगी।
मार्च- आय की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा किंतु स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल, हताश ना हों, तीसरे सप्ताह से ठीक हो होगा।
अप्रैल- भागदौड़ के साथ-साथ षड्यंत्रकारी लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें।
मई- प्रभाव की वृद्धि होगी। नए अनुबंध प्राप्ति के योग, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर बेहतर हैं लाभ उठाएं।
जून- माह सावधानी बरतने का है दुर्घटना से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटायें, आय की दृष्टि से माह बेहतर।
जुलाई- विदेश यात्रा के लिए आवेदन करना चाहे तो समय बेहतरीन, विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में बैठना सफलता देगा।
अगस्त- कामयाबियों का सिलसिला चलता रहेगा, रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें इससे सफलता में वृद्धि होगी।
सितंबर- किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं, माह-मकान वाहन के सुख का योग, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करें।
अक्टूबर- संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग, विदेश में शिक्षा के लिए आवेदन करना सफल रहेगा, नौकरी में पदोन्नति।
नवंबर- भाग्य उन्नति के साथ-साथ ग्रहों की अनुकूलता पद और गरिमा की वृद्धि भी कराएगी, आय की दृष्टि से माह बेहतर।
दिसंबर- साहस और पराक्रम और सामाजिक पदप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यों एवं धर्म-कर्म में अधिक व्यय के योग।
- उपाय
वर्षपर्यंत बृहस्पति की आराधना और अनार के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना तो लाभ देगा ही, यदि आप आम, नीम और महुआ जैसे वृक्षों का आरोपण करके अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं ।