कुंभ राशिफल 2023 (Aquarius Horoscope Predictions 2023)
Kumbh Rashifal 2023: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी-फरवरी
जनवरी माह में 17 जनवरी को शनि आपके लग्न में गोचर कर आपके तीसरे, सातवें और दशम भाव पर दृष्टिपात करेंगे। तीसरे भाव में विराजमान राहु पर शनि की दृष्टि होगी। इस समय आपको अति उत्साह में कोई गलत काम नहीं करना है। आपको यात्राओं से शनिदेव लाभ देंगे वही व्यापारी वर्ग के लिए भी यह संचरण अनुकूल होगा। इस माह आपको पत्नी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। वही कार्य स्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। वाणी भाव में गुरु के गोचर से वाणी से कार्य सिद्ध करने का समय है। दशम भाव पर शनि गुरु का संयुक्त प्रभाव उन्नति की ओर संकेत कर रहा है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
फरवरी माह में शुक्र के शुभ गोचर के कारण प्रेम संबंध बेहतर होंगे और इस समय आप काफी रोमांटिक महसूस करेंगे। यह समय जीवन के किसी नए प्रेमी के आगमन का भी संकेत दे रहा है। कुछ समय के लिए इस माह शनि शुक्र की युति किसी उम्रदराज महिला से सहयोग की ओर इशारा कर रही है। माह मध्य में उच्च के शुक्र का गोचर गुरु के साथ राजयोग का निर्माण कर बड़े निवेश के रास्ते खोलेगा। इस माह आपको आपके परिवार से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। चौथा मंगल वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव देगा लेकिन शुक्र की कृपा से पत्नी आपसे इस माह प्रसन्न रहने वाली है।
मार्च- अप्रैल
मार्च माह में दशमेश मंगल का पंचम में गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। इस समय शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अध्ययन में अपना समय अच्छे से दे पाएंगे वहीं शेयर बाजार में काम कर रहे जातकों को मुनाफा होगा। इस समय कारोबारी वर्ग से जुड़े लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इस माह आपको किसी समुद्री यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। तीसरें भाव में विराजमान शुक्र की राहु से युति सिनेमा और ग्लैमर से जुडी महिला जातकों को लाभ देगा। इस समय पुरुष जातकों को किसी महिला स्त्री की मदद से अच्छे और बड़े आर्डर मिल सकते है। वाणी भाव में सूर्य गुरु की युति राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छी सफलता दे सकती है। यह समय शोध कार्य से जुड़े जातकों के लिए अच्छे अवसर लेकर के आने वाला है।
अप्रैल के अंत में गुरु का महत्वपूर्ण गोचर जीवन में कई अहम बदलाव लेकर के आने वाला है। इस माह गुरु का गोचर धन भाव से निकलकर पराक्रम भाव में होगा। तीसरे भाव में मेष राशि में विराजमान गुरु की दृष्टि सप्तम,नवम और लाभ भाव पर होगी। इस माह आपको अपने वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जो जातक विवाह की प्रतीक्षा कर रहे है उन्हें इस माह खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र में शुक्र के गोचर के कारण आप इस माह पारिवारिक सुख सुविधा पर धन खर्च करेंगे। इस माह आपको अपनी मां की ओर से कोई नया काम शुरू करने के लिए मदद मिल सकती है। इस माह स्त्री जातकों को भाइयों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
मई- जून
मई माह में सूर्य देव आपके चौथे और दशम भाव को प्रभावित करेंगे जिससे आपके काम की कार्यस्थल पर सराहना होगी। इस माह आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। इस माह शत्रु भाव में नीच का मंगल का गोचर गुप्त शत्रु बढ़ाने वाला होगा। इस माह किसी भी प्रकार के विवाद से दूर ही रहे तो अच्छा है। भाग्य पर गुरु मंगल राहु का संयुक्त प्रभाव पिता से मतभेद की ओर इशारा कर रहा है हालांकि इस माह आप आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। किसी सिद्ध पुरुष से मुलाकात हो सकती है। इस माह ग्रह चाल कह रही है कि दार्शनिक व्यक्तियों की ओर आपका रुझान रहने वाला है।
जून माह में आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। इस समय मौसमी बीमारी से आपका सामना हो सकता है। जो ह्रदय रोगी है उन्हें नियमित चेककप करवाने की सलाह दी जाती है। इस समय छठे भाव में मंगल शुक्र की युति के कारण आपको अपने कार्य स्थल पर किसी महिला सहकर्मी से प्रेम हो सकता है। पंचम में सूर्य पर केतु की दृष्टि के कारण हो सकता है कि आपको उस महिला के कारण कुछ बदनामी भी झेलनी पड़ जाए। पराक्रम भाव में राहु और गुरु का गोचर इस समय आपको यात्राओं से लाभ देगा। इस माह आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी से किसी का कोई नुकसान नहीं करें।
जुलाई-अगस्त
जुलाई माह में मंगल का गोचर आठवें भाव में होने से आपको वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई आ सकती है। भाग्य में केतु का गोचर इस समय आपको अपने गुरु के द्वारा बड़ा सहयोग देगा। इस समय अगर आप साझेदारी में काम करने की सोच रहे है तो समय अनुचित है। इस समय आपको अपने व्यापार में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। स्त्री जातकों को इस माह धन के मामले में सावधान रहना होगा। आप अपने श्रृंगार और साज सज्जा पर अधिक धन खर्च कर सकती है। इस माह आप अगर अपनी किसी पुरानी संपत्ति को बेचना चाह रहे है तो उचित समय है।
अगस्त माह में राहु सूर्य के द्वारा ग्रहण योग का निर्माण होगा जिसके कारण आप अपने पिता की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस माह मीडिया,लेखन और जनसंचार से जुड़े जातक प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। जो लोग अपनी खुद की कोई किताब लिखना चाह रहे है उनके लिए अब अनुकूल समय है। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को सलाह दी जाती है कि वो अधिक धन के निवेश से खुद को बचाएं। इस माह आप वाहन थोड़ा सावधानी से चलाए। शुक्र का कर्क में गोचर आपके लिए मानसिक चिंता का कारण बन सकता है।