इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों का संयोग ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास है। इसका असर सभी राशियों पर दिखेगा कुछ राशियों के लिए जहां ग्रहों की यह स्थिति लाभ और अवसर लाएगी वहीं कुछ राशियों पर विपरीत असर होने से परेशानी बढ़ेगी। आइये देखें कि आपकी राशि पर ग्रहों का इस हफ्ते कैसा प्रभाव है।
मेष राशिः इस सप्ताह आपकी व्यस्तताएं बढ़ने के आसार हैं
2 of 13
zodiac sign
- फोटो : getty images
इस सप्ताह आपकी व्यस्तताएं बढ़ने के आसार हैं। हालांकि आप अपने आस-पास के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपका आशावादी दृष्टिकोण भी आपके लिये मददगार हो सकता है। व्यवसायी जातक निवेश व नई परियोजनाओं में कोई संभावना देख रहे हैं तो उन पर पुन: विचार करने लिये यह समय बिल्कुल सटीक है। सप्ताहांत पर आपको रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद लेने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आप अपने साथी के सारे गिले शिकवे दूर कर सकते हैं। साथी को कोई आश्चर्यात्मक उपहार देना आपके संबंधों में एक मिठास भर सकता है।
वृष राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह बढ़िया
इस सप्ताह आप पर जिम्मेदारियों का कुछ अतिरक्ति बोझ पड़ सकता है। अधिक कार्यों और दायित्वों को पूरा करने के कारण हो सकता है अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलना भी आपके लिये कठिन हो. यदि आपने किसी यात्रा पर जाने का कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम तय कर रखा है तो यह भी किसी कारणवश आपको स्थगित करना पड़ सकता है। लेकिन इतना जरुर है कि हर परिस्थिति में अपनों का साथ आपको चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने के लिये प्रेरित करेगा और तनाव आपको छू नहीं पायेगा। जो जातक अभी करियर के बारे में विचार कर रहे हैं उन्हें अपनी दिशा तय करने के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।
मिथुन राशिः कैरियर के मामले में सप्ताह अच्छा है
4 of 13
zodiac sign
- फोटो : getty images
यह सप्ताह प्रेम से वंचित अविवाहित जातकों के लिये बहुत शुभ है। हो सकता है आपके जीवन में इस सप्ताह प्यार की बहार आ जाये। जो जातक पहले से प्रेम संबंधों में लिप्त हैं उनमें से कुछ को परिवार की और से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की हरी झंडी मिल सकती है। कैरियर के लिहाज से भी यह सप्ताह आपका अच्छा ही रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने और तय समय पर लक्ष्यों तक पहुंचने में कामयाबी भी आपको मिल सकती है। व्यवसायी जातक नई परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश के लिये समय उचित है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाये तो आपके हालात सामान्य बने रहने की संभावना है।
कर्कः आपके खर्चे बढ़ेंगे
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
पिछले कुछ समय से यदि आप किन्ही पारिवारिक या सामाजिक दायित्वों से बचते आ रहे हैं तो इस सप्ताह आप पर इन दायित्वों को पूरा करने का दबाव पड़ सकता है। इन्हें नजरअंदाज करना अब आपके लिये मुश्किलें खड़ी कर सकता है इससे आपकी पारिवारिक और सामाजिक साख को नुक्सान हो सकता है बेहतर होगा अपने आपको तैयार करें और मन लगाकर इसे पूरा करने में जुट जायें। दोस्त बड़े काम की चीज होते हैं इस मामले में वे आपके मददगार हो सकते हैं। वहीं कार्यस्थल की अगर बात करें तो सामान्य स्थिति बनी रहेगी। रोमांटिक जीवन का आनंद भी आपके मिलेगा लेकिन आर्थिक रुप से खर्च बढ़ सकते हैं।